
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/अलवर/शिव कुमार यादव/- बहादुरगढ रनर्स ग्रुप के धावक मुकेश कुमार दहिया ने 17वी राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में अपनी प्रतिभा का लौहा मनवाते हुए बीआरजी के खाते में तीन गोल्ड मेडल डाले। यह चैंपियनशिप 6 और 7 फरवरी को अलवर मे आयोजित हुई थी।

बीआरजी ग्रुप के कोच व मुख्य धावक दीपक छिल्लर ने बताया कि बीआरजी के धावक मुकेश कुमार दहिया ने 17वी राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 50$ आयु वर्ग में 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड मे गोल्ड मेडल प्राप्त बहादुरगढ़ का नाम रोशन किया। इससे पहले भी दहिया नेशनल और इंटरनेशनल मे गोल्ड और सिल्वर मेडल बी आर जी के खाते मे ङाल चुके है। सभी ने मुकेश दहिया को ढेर सारी शुभकामनाए दी।





More Stories
22 अफसरों पर तत्काल गाज, अपर आयुक्त आबकारी मामले में शासन के हाथ क्यों बंधे?
आरटीआई पर लापरवाही पड़ी भारी, दंडात्मक कार्रवाई से बचने नियमों को समझें अधिकारी
प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी: शबरी देखी राम गृह आए। मुनि के बचन समुझि जिय भाए”
राहुल गांधी का मानसिक संतुलन खराब हो गया है, देश से मांफी मांगें : अजय भट्ट, सांसद
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत, दंपती और तीन बच्चों की गई जान; जांच शुरू
रूस से तेल-गैस खरीदने पर नहीं लगेगा कोई टैरिफ, ट्रंप ने भारत समेत पांच देशों को दी राहत