मोदी योगी की सरकार में पसमांदा मुस्लिम को राजनीतिक, आर्थिक व सामाजिक लाभ मिला : जावेद मलिक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मोदी योगी की सरकार में पसमांदा मुस्लिम को राजनीतिक, आर्थिक व सामाजिक लाभ मिला : जावेद मलिक

-पसमांदा मुस्लिम सम्मेलन में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पश्चिम यूपी के अध्यक्ष ने रखे अपने विचार

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बिजनौर/शिव कुमार यादव/- पसमांदा मुस्लिम सम्मेलन में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष व अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष जावेद मलिक ने कहा कि अभी तक किसी भी प्रधानमंत्री ने पसमांदा मुसलमानों की सुध नहीं ली। नरेंद्र मोदी भारत के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने पसमांदा मुसलमानों के दर्द को समझा। राजनितिक, आर्थिक एवं सामाजिक रूप से पिछड़े हुए पसमांदा मुसलमानों को सभी राजनितिक दलों ने अपने फायदे के लिए इस्तेमाल किया। पसमांदा मुसलमानों को उनके हाल पर छोड़ दिया। भाजपा ने ही सच्चे अर्थों में पसमांदा मुसलमानों की हितैषी साबित हुई है।

                 जावेद मलिक ने रविवार को पसमांदा मुस्लिम सम्मेलन में हजारों की संख्या में आये पसमांदा मुसलमानों को संबोधित करते हुए कहा कि आज पसमांदा मुसलमान हाशिये पर आप आ चुका था पर जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है तबसे पसमांदा समाज का भरोसा मोदी में और गहरा हुआ है। आजादी के बाद से पिछले सत्तर साल में देश व प्रदेश में कांग्रेस, सपा समेत अन्य विपक्षी दलों ने पसमांदा मुस्लिमों को गुमराह किया है। इन दलों ने अपने फायदे के लिए मुस्लिम समाज का भरपूर इस्तेमाल किया है। सिर्फ वोट बटोरने के लिए मुस्लिम समाज को गुमराह किया जाता है। अब सही समय है अपने खोए हुए राजनीतिज्ञ सम्मान को वापस लाने का, पिछड़ेपन को दूर करने का, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की डबल इंजन की सरकार ने बिना भेदभाव किए सबका साथ सबका विकास का नारा देते हुए पिछड़े मुस्लिम समाज को सभी योजनाओं का लाभ पहुंचाते हुए पिछड़ेपन को दूर करने का काम किया है। जावेद मलिक ने कहा कि पसमांदा मुस्लिम समाज को अब किसी विपक्षी दल के बहकावे में नहीं आना है। यह पार्टियां सिर्फ़ गुमराह करके अपने फायदे के लिए सिर्फ मुस्लिम समाज का इस्तेमाल करते हैं और अपनी राजनीतिज्ञ रोटियां सेकते हैं। ये दल कभी भी आपके पिछड़ेपन को दूर नहीं कर सकते हैं। इन दलों को सिर्फ आपकी वोट चाहिए उसके बाद मुस्लिम समाज को भूल जाते हैं। मोदी सरकार ने बिना भेदभाव के मुस्लिम समाज को मुफ्त राशन, मुफ्त घर, मुफ्त शौचालय और पाँच लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा दी है।
                 जावेद मलिक ने कहा कि आपकी भी ज़िम्मेदारी बनती है कि जिस तरह बिना भेदभाव के सरकार में पसमांदा मुसलमानों को हिस्सेदारी मिली है। सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिला है। उसी तरह पसमांदा मुस्लिम समाज को भी आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने का काम करना चाहिए। इससे यह सन्देश मोदी तक पहुंचे कि पसमांदा समाज की चिंता अगर आपने की है तो पसमांदा समाज ने भी वोट देकर आपका हक़ अदा किया है। देश का पसमांदा मुसलमान आज मोदी के साथ खड़ा है और आगे भी खड़ा रहेगा। इस मौके पर पसमांदा मुस्लिम मंच के क्षेत्रीय अध्यक्ष गुलबहार चौधरी ने भी पसमांदा मुसलमानों के लिए किये गए कार्यों व सरकार कि योजनाओं से अवगत कराया। सम्मेलन को जिलाध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक नईम कस्सार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सगीर प्रधान, जरीफ मलिक, गुलबहार चौधरी, मदरसा बोर्ड सदस्य इमरान अहमद, राशिद मलिक, डा अज़ीम, शारिक जिया, शाह कमाल प्रधान, अशरफ कस्सार मो अली मलिक, ज़ीशान मलिक, गय्यूर अल्वी, ने भी सम्बोधित किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox