नेताजी की जयंती पर समाज व देश भ्रष्टाचार मुक्त हो : सोलंकी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नेताजी की जयंती पर समाज व देश भ्रष्टाचार मुक्त हो : सोलंकी

-हर साल की तरह राष्ट्रीय युवा चेतना मंच ने हर्षोंल्लास के साथ मनाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/शिव कुमार यादव/- राष्ट्रीय युवा चेतना मंच के तत्वावधान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126 वीं जयंती सोल्लस से मनाई गई। द्वारका मोड़ स्थित दी पर्ल पैलेस सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में पालम 360 गांव के प्रधान चौधरी सुरेंद्र सिंह सोलंकी उपस्थित थे। इनके अतिरिक्त द्वारका कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर एन सी शर्मा के अलावा कई गांवों के प्रधान, आरडब्ल्यूए प्रधान तथा संभ्रांत नागरिक उपस्थित थे। दीप प्रज्वलन के बाद कार्यक्रम का शुभारंभ मुनी इंटर नेशनल स्कूल मोहन गार्डन के विद्यार्थियों ने देश भक्ति गीत के साथ किया। इस मौके पर कलाकार नितिन मिश्रा एवं श्रेया वर्मा ने देश भक्ति के गाने गाकर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। कई जन प्रतिनिधियों के अलावा समाजसेवा में आहुति देने वाले लोग सम्मानित किए गए।
                 

  इस मौके पर पालम 360 गांव के प्रधान सुरेंद्र सोलंकी ने नेताजी के किए गए कार्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला। द्वारका की नवनियुक्त निगम पार्षद कमलजीत सहरावत ने नेताजी की याद में कई संमरण सुनाए एवं युवाओं को उनके पद चिन्हों पर चलने को प्रेरित किया। एडवोकेट राकेश कुमार ने युवाओं को नेताजी के बारे में पूरी जानकारी लेने को कहा। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रणबीर सिंह सोलंकी ने 30 वर्ष पूर्व से नेताजी की जयंती मनाने के उद्देश्यों के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज हमे उनके बताए रास्तों पर चलने की प्रेरणा लेनी चाहिए एवं समाज व देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना चाहिए इसमें प्रधानों की भूमिका प्रमुख है। इस आयोजन में विशेष रूप से डॉ. अजय सिंह पुंडीर, एन डी जोशी, ओमप्रकाश अत्री, प्रीतपाल सिंह, रमेश खटाना, पूर्व निगम पार्षद रमेश मटियाला, सुरेंद्र मटियाला, विनोद जैन, महेश वर्मा, डीके सोलंकी, जगदीप सहरावत, सुरेश गल्याण प्रेम मालिक आदि उपस्थित थे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox