
चंडीगढ़/- आगामी मार्च में प्रस्तावित बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर स्कूलों के उत्तीर्ण प्रतिशत में सुधार लाने व बोर्ड परीक्षा की तैयारी के उद्देश्य से हरियाणा सरकार ने 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को जल्दी जगाने के लिए मंदिरों, मस्जिदों और गुरुद्वारों से ‘अलार्मश् बजाने को कहा है।
राज्य के शिक्षा विभाग ने संबंधित स्कूल अधिकारियों से भी कहा है कि वे माता-पिता से अपने बच्चों को सुबह 4.30 बजे जगाने के लिए कहें, ताकि सुबह के समय का उपयोग बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए किया जा सके। सभी सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को भेजे गए पत्र में विभाग ने इस बात पर जोर दिया कि अभिभावकों और शिक्षकों द्वारा एक संयुक्त योजना बनाई जाए, ताकि छात्रों को पढ़ाई के लिए कुछ अतिरिक्त घंटे मिल सकें।
इसमें कहा गया कि शिक्षक व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिए भी पूछताछ करेंगे कि छात्र जाग गए हैं और पढ़ाई कर रहे हैं या नहीं। पत्र में यह भी कहा गया है कि अगर अभिभावक सहयोग नहीं कर रहे हैं, तो इसे स्कूल प्रबंधन समिति के संज्ञान में लाया जाए।





More Stories
गुरुग्राम में बिजली कटौती पर बवाल, जाम लगाने वालों पर पुलिस का लाठीचार्ज; कई घायल
दिल्ली में फिर शुरू होगी हॉट एयर बलून की सवारी, 150 फीट की ऊंचाई से दिखेगा शहर, जानें पूरी डिटेल
हरियाणा से 1400 किलोमीटर दूर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग कर बॉलीवुड को हिला डाला, आखिर कौन है सोनीपत का रेहान ?
सेखों इंडियन एयरफोर्स मैराथन में टीम फरीदाबाद का शानदार प्रदर्शन
दिल्ली की राजनीति में शनिवार को उस समय एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला,
एक ही दिन तीन उपलब्धियां, BRG ने हर जगह लहराया बहादुरगढ़ का परचम