गुरूग्राम/- फरीदाबाद के बाद अब गुरूग्राम में भी जेजेपी ने जिला परिषद सीट पर कब्जा जमा लिया है। जेजेपी की दीपाली चौधरी को गुरुग्राम जिला परिषद की चेयरपर्सन बनाया गया है।
बता दें कि वार्ड नंबर 9 से दीपाली चौधरी पार्षद हैं। गुरूग्राम जिला परिषद की चेयरपर्सन बनने पर दीपाली ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया है। उन्होने कहा कि गुरुग्राम में विकास कार्यों को तेजी से करवाने पर उनका फोकस रहेगा। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला ने दीपाली के चेयरपर्सन बनने पर बधाई दी है और भरोसा दिलाया है कि गुरूग्राम में विकास कार्यों को पूरी गति दी जायेगी।


More Stories
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी
”दिल्ली के द्वारका स्तिथ यशोभूमि में शुरू हुआ मटेशिया 2026”
तिरंगे के साथ दौड़े 80 धावक, साइकिलिस्टों ने पूरी की 80 किमी राइड
मधु विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस