फिल्म ‘एंग्री अन्ना’ में दर्शकों को भा रहा विलेन के रूप में ग्राम दुजाना के मनोज गुर्जर का किरदार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

फिल्म ‘एंग्री अन्ना’ में दर्शकों को भा रहा विलेन के रूप में ग्राम दुजाना के मनोज गुर्जर का किरदार

-अपने उत्कृष्ट अभिनय के दम पर गांव व परिवार का नाम रोशन करना प्राथमिकता

नोएडा/- 16 दिसंबर को एम एक्स प्लेयर, हंगामा, एयरटेल व वोडाफोन की ऐप पर रिलीज हुई मूवी ‘एंग्री अन्ना’ में मनोज गुर्जर कासिम कुरेशी विलेन के किरदार में नजर आएं। वे इस फिल्म में मुख्य विलेन के राइट हैंड के रूप में दिखें इस फिल्म का निर्माण कीर्ति मोशन पिक्चर्स द्वारा किया गया। फिल्म को कीर्ति मोशन पिक्चर्स के ऑफिशियल यू-ट्यूब चौनल पर भी रिलीज किया गया है। अभी तक 10 लाख से अधिक लोगों ने फ़िल्म को देखा एवं पसन्द किया है।


             अभिनेता मनोज गुर्जर ने बताया कि इस फिल्म में उन्होंने विलेन के किरदार के साथ-साथ सहायक निर्देशक के तौर पर भी काम किया है। ‘एंग्री अन्ना’ फिल्म किडनी कांड पर आधारित है जिसमें किडनी गैंग का खुलासा किया गया है। मनोज गुर्जर ने बताया कि इस फिल्म में उन्होंने मुख्य विलेन मोरे गुर्जर के साथ कासीम कुरेशी के रूप में उनके राइट हैंड की भूमिका अदा की है जो उसके पूरे किडनी रैकेट को मैनेज करता है। इस फिल्म में हीरो का रोल अरुण नागर ने निभाया है जो इस फिल्म के डायरेक्टर भी हैं। वहीं रवि वर्मा फिल्म में इंस्पेक्टर का रोल निभा रहे हैं। मनोज गुर्जर इससे पहले भी कई म्यूजिक एल्बम में काम कर चुके है,। ‘एंग्री अन्ना’ फिल्म में भी मनोज ने अपने अभिनय की छाप छोड़ी है और शानदार अभिनय का परिचय देकर फिल्म जगत में एक अलग पहचान बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म ‘एंग्री अन्ना’ में भी उनका नया अंदाज देखने को मिला है। मनोज का कहना है कि अपनी मेहनत और अभिनय के दम पर वे एक दिन फिल्म जगत की ऊंचाईयों पर जरूर पहुंचेंगे इसका उन्हें विश्वास है। फिल्मी दुनिया में अपने गांव और परिवार का नाम रोशन करना उनका सपना है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox