दिल्ली/- दिल्ली के मॉडल बस्ती स्थित प्राइमरी स्कूल की एक टीचर 5वीं क्क्षा की छात्रा के लिए हैवान बन गई। उसने न केवल बच्ची को पेपर कटर से माना बल्कि उसे स्कूल की पहली मंजिल की छत से नीचे फेंक दिया। छात्रा को गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक एमसीडी स्कूल की दो महिला टीचर्स ने आपसी झगड़े में 5वीं क्लास की बच्ची को पहले पेपर कटर से मारा फिर पहली मंजिल से फेंक दिया। घटना में बच्ची के सिर में चोट आई, जिसका इलाज हिंदूराव अस्पताल में चल रहा है।
डीबीजी रोड थाना पुलिस को जानकारी मिली की एक बच्ची को शिक्षक ने पहली मंजिल से फेंक दिया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची। पुलिस को मौके से पता चला कि फिल्मिस्तान के मॉडल बस्ती प्राथमिक विद्यालय की 5वीं क्लास की छात्रा को गीता देशवाल नाम की शिक्षक ने पहली मंजिल से फेंक दिया। इससे पहले टीचर ने उसकी पिटाई भी की थी।
पीड़ित बच्ची ने अस्पताल में बताया कि शिक्षक ने पहले कैंची से उसे मारा। टीचर उसके बाल भी काट रही थी। पीड़िता ने बताया कि क्लास में उसने कोई बदमाशी भी नहीं की थी फिर भी शिक्षक ने उसे छत से फेंक दिया।
-बच्ची की हालत गंभीर


More Stories
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
ओवरस्टे मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, 2024 में घोषित हुआ था PO
छात्रों की 26 मांगों को लेकर NSUI ने सौंपा ज्ञापन
एसपी ऋषिकेश ने कांवड़ यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण
UGC रोल बैक पर सरकार झुकी, करणी सेना की दो मांगें मंजूर
भूमि बेचने के नाम पर 65 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार