
नई दिल्ली/- दिल्ली सरकार ने अधिकारियों को ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों पर सख्ती से जुर्माना लगाने का आदेश दिया है। साथ ही इसे लेकर बनाए गए नियमों का उल्लंघन करने वालों पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट हर माह देने को कहा है।
दिल्ली के पर्यावरण विभाग ने 29 नवंबर को इस संबंध में एक आदेश जारी किया। इसमें सभी उपायुक्तों (राजस्व), उप-विभागीय मजिस्ट्रेट, पुलिस नियंत्रण कक्ष के सहायक आयुक्तों और यातायात पुलिस, उप-विभागीय पुलिस अधिकारियों और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण के अध्यक्ष और सदस्य सचिव सहित अन्य को ध्वनि प्रदूषण के स्थानीय स्रोतों पर पूरी तरह से अंकुश लगाने को कहा है।
साथ ही हर माह एक्शन टेकन रिपोर्ट जमा करने को कहा है। पर्यावरण विभाग के प्रमुख सचिव अनिल कुमार सिंह द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि ध्वनि नियमों के उल्लंघन पर एक लाख रुपये तक का जुर्माना लग सकता है।





More Stories
गोयला डेयरी में MCD का अतिक्रमण हटाओ अभियान, सार्वजनिक जगहों से हटाए अवैध कब्जे
श्री रामलीला हल्द्वानी में एक ओर करुणा, विलाप और भक्ति का समंदर दिखा तो दूसरी ओर पराक्रम, गर्जना और भस्म होती लंका का दृश्य दिखा
दिल्ली-NCR में वाहन चोरों पर AATS का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार; 8 चोरी की बाइक-स्कूटी बरामद
नरेला औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री चोरी का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; शिव-पार्वती की मूर्ति और नकदी बरामद।
दिल्ली में ई-रिक्शा की संख्या पर लगेगी लगाम, सरकार ने 2.5 लाख की सीमा का प्रस्ताव रखा
हरियाणा से 1400 किलोमीटर दूर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग कर बॉलीवुड को हिला डाला, आखिर कौन है सोनीपत का रेहान ?