कोहरे के चलते रेलवे ने रद्द की 16 रेल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कोहरे के चलते रेलवे ने रद्द की 16 रेल

–करीब 5 हजार यात्रियों को निरस्त कराने होंगे टिकट

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/उत्तरप्रदेश/–सर्दियां आ चुकी है और कोहरे ने अपनी दस्तक भी दे दी है। कोहरे के कारण रेलवे ने सहारनपुर से होकर गुजरने वाली 16 रेलों को रद्द किया हैं। ये रेल एक दिसंबर से 28 फरवरी 2023 तक नहीं चलेंगी। इसके चलते
करीब पांच हजार से अधिक यात्रियों को टिकट निरस्त कराने पड़ेंगे। अब इन यात्रियों को दूसरी रेलों में भी विकल्प नहीं मिल रहा है। रेलवे दिसंबर, जनवरी और फरवरी में कोहरे की संभावना के चलते रेलों को रद्द कर देता है। इस बार भी सहारनपुर से होकर जाने वाली 16 रेलों को तीन महीने के लिए रद्द कर दिया है। इन रेलों के निरस्त होने से यात्री परेशान हैं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि कोहरे की आशंका के चलते कुछ रेलों को निरस्त किया जाता है, जिससे बाकी रेलों का संचालन प्रभावित न हो।
अधिकारियों ने बताया कि 5 हजार लोग टिकट निरस्त कराने पड़ेंगे। इनमें 80 प्रतिशत ऑनलाइन और 20 प्रतिशत आरक्षण केंद्र से निरस्त कराने वाले शामिल हैं।

फरवरी तक निरस्त रहेंगी ये 16 रेल

  • बनमनखी-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस
  • अमृतसर-बनमनखी जनसेवा एक्सप्रेस
  • बरौनी-अंबाला कैंट एक्सप्रेस
  • अंबाला कैंट-बरौनी एक्सप्रेस
  • अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस
  • जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस
  • डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस
  • चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस
  • टाटानगर-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस
  • अमृतसर-टाटानगर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस
  • हरिद्वार-मुंबई लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस
  • मुंबई से हरिद्वार लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस
  • कोलकाता-अमृतसर अकालतख्त एक्सप्रेस
  • अमृतसर-कोलकाता अकालतख्त एक्सप्रेस
  • कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस
  • अमृतसर-कोलकाता दुर्गियाना एक्सप्रेस

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox