नई दिल्ली/- भाजपा ने अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नीतियों के विरोध में एक कार्टून सीरीज उतारी है। इसी कड़ी में प्रदेश भाजपा ने सोशल मीडिया पर क्रिएटिव कैंपेन लांच किया है। दिल्ली का लड़का नाम से यह कार्टून कैरेक्टर लोगों को बताएगा कि पिछले आठ सालों में दिल्ली सरकार ने क्या किया। भाजपा के मुताबिक वह इस कैंपेन के माध्यम से दिल्ली सरकार की निष्क्रियता व भ्रष्टाचार की पोल खोलेगी।
भाजपा की नगर निगम चुनाव कमेटी के प्रमुख आशीष सूद ने इस कैंपेन को लांच किया। सूद ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पेड कैंपेन के जवाब में इसे शुरू किया गया है। जो दिल्लीवासियों को बताएगा कि खोखले प्रचार से केजरीवाल किस तरह से धोखा दे रहे हैं। कोरोना काल के दौर को भी बताएगा कि जब सभी राजनीतिक दल के नेता खुद घरों में बंद हो गए थे। उस वक्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने जान जोखिम में डालकर घर-घर राशन, भोजन और मेडिकल सुविधाएं पहुंचाई। 15000 पार्कों का रखरखाव किया।
यह भी बताया जाएगा कि 3.70 लाख मुफ्त वैक्सीन देकर प्रधानमंत्री ने दिल्लीवासियों को ना सिर्फ महामारी से बचाया, बल्कि मुफ्त राशन देकर ‘कोई भूखा ना सोए’ इस सोच को भी गंभीरता से लिया। जेल में बंद सत्येंद्र जैन के कारनामों का हाल भी कार्टून कैरेक्टर बताएगा।
केजरीवाल का केजीएफ क्या है इसे बताएगा। सूद ने कहा कि केजरीवाल को सभी गोल्ड फील्ड (केजीएफ) के रुप में मानते हैं जिसके मैनेजर सत्येंद्र जैन हैं। भाजपा के सोशल मीडिया प्रभारी शहजाद पूनावाला ने कहा है की अरविंद केजरीवाल के सरकारी पैसे से प्रायोजित महंगे प्रचार अभियान का जवाब भाजपा की सोशल मीडिया के द्वारा दिल्ली का लड़का देगा।


More Stories
नजफगढ़ ज़ोन को मिला नया नेतृत्व, जयवीर राणा बने चेयरमैन, सुषमा पवन राठी डिप्टी चेयरमैन!
US-India Trade Deal के विरोध में दिल्ली कूच कर रहे किसानों को बहादुरगढ़ बॉर्डर पर रोका!
”द्वारका पुलिस ने शातिर वाहन चोर को दबोचा, चोरी के तीन दोपहिया वाहन बरामद”
द्वारका पुलिस ने 350 क्वार्टर अवैध शराब के साथ तस्कर को दबोचा!
उत्तराखंड के ‘CM पुष्कर सिंह धामी’ का बड़ा कदम!
”मटियाला में सांसद कमलजीत सहरावत ने किया ‘आरोग्य मंदिर’ का उद्घाटन”