वन रेस ह्यूमन रेस हाफ मैराथन मे दौड़े बी आर जी के धावक, जीते इनाम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

वन रेस ह्यूमन रेस हाफ मैराथन मे दौड़े बी आर जी के धावक, जीते इनाम

-बहादुरगढ रर्नस ग्रुप के धावको ने भाग चंडीगढ़ भाग से पद्मश्री मिल्खा सिंह को दी श्रद्धांजलि,

चंडीगढ़/- हीरो इलेक्ट्रिक ने चंडीगढ़ में वन रेस के दूसरे संस्करण को भाग चंडीगढ़ भाग का नाम दिया गया वन रेस से स्वर्गीय पद्मश्री मिल्खा सिंह को श्रद्धांजलि भी दी गई।
           यह संस्करण इसलिए खास है क्योंकि 20 नवंबर को फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह का जन्मदिन भी होता है और इसी दिन वन रेस कराइ गई है।
मिल्खा सिंह के नाम एशियन गेम्स और कामनवेल्थ गेम्स में 400 मीटर रेस में गोल्ड जीतने का रिकार्ड है। चंडीगढ़ रन की शुरुआत 20 नवंबर को चंडीगढ़ क्लब से की गई और इसमें 5 किलोमीटर, 10 किमी और हाफ मैराथन रेस कराई गयी। हाफ मैराथन के महिला व पुरुष विजेताओं को पुरस्कार भी दिए गये
         

 दौड में देश के पहले ब्लेड रनर मेजर डीपी सिंह, देश के पहले पैरा एथलीट चंदीप सिंह और 80 वर्षीय महान धावक अमर चौहान मौजूद थे। डीपी सिंह ने इस रन को समावेशन और समानता का प्रतीक बताया।
           दीपक छिल्लर ने बताया कि बी आर जी के 10 धावको ने चंडीगढ मे अलग अलग दूरी की दौड़ मे हिस्सा लेकर बहादुरगढ शहर का प्रतिनिधित्व किया और स्वर्गीय पद्मश्री मिल्खा सिंह को श्रद्धांजलि दी।
          बहादुरगढ रर्नस ग्रुप से दीपक छिल्लर ने 10 कि मी मे पेसर की भूमिका निभाते हुए लोगो का उत्साह बढाया, उन्हे पेसर मोमेंटो से नवाजा गया।
वही डिशी वशिष्ठ ने 5 कि मी मे दूसरा स्थान, 21 कि मी मे रानी ने 45$आयु पहला स्थान, गुलाब सिंह ने 21 कि मी 30$आयु मे चौथा स्थान, ब्रह्म प्रकाश ने 10 कि मी दौङ मे 50$ आयु मे चौथा स्थान हासिल किया इसके साथ राहुल ,दिनेश, सजयं, सौरभ, आंचल ने सफलतापूर्वक दौड पूरी की और स्वर्गीय पद्मश्री मिल्खा सिंह को श्रद्धांजलि दी। विजेताओं को पुरस्कार के साथ-साथ सभी ने ढेर सारी शुभकामनाए भी दी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox