नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/महाराष्ट्र/भावना शर्मा/– महाराष्ट्र में भारत जोड़ो यात्रा में एक कार्यक्रम के दौरान कुछ ऐसी स्थिति पैदा हो गई जिससे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और सभी कांग्रेसी नेता सावधान मुद्रा से हटकर हैरानी से इधर–उधर देखने लगे। दरअसल ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि उनके इस कार्यक्रम में राष्ट्रगीत की बजाय नेपाली राष्ट्रगान बजने लगा।
वीडियो के वायरल होने के बाद से ही राहुल गांधी और कांग्रेस भाजपा और विरोधियों के निशाने पर हैं। ये वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि महाराष्ट्र में कार्यक्रम के दौरान मंच पर मौजूद राहुल गांधी कहते हैं की अब राष्ट्रगीत बजेगा, लेकिन जब इसे चलाया जाता है तो कोई दूसरा ही गीत बजने लगता है तो राहुल गांधी हैरान दिखते हैं और एक कांग्रेसी नेता की ओर सवालिया अंदाज में इशारा करते हैं।
ट्विटर पोस्ट के मुताबिक, गलती से जो गीत बजा था वह नेपाली एंथम था। आखिर में राष्ट्रगान बजाया गया, लेकिन इसका लंबा पांच-पैरा वाला संस्करण चुना गया था। तभी किसी ने नारा लगाया, “भारत माता की जय”, जबकि राष्ट्रगान अभी भी बज रहा था। इसके बाद इसे बंद कर दिया गया।


More Stories
वृद्धावस्था की गति को धीमा करने में नाड़ीशोधन प्राणायाम प्रभावी- डॉ. रमेश कुमार
“International Yoga Day” पर डॉ. किरण छिल्लर ने बढ़ाया बहादुरगढ़ का मान!
ई-रिक्शा चोर गिरोह का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड हुआ गिरफ्तार
दो सप्लायर गिरफ्तार! द्वारका पुलिस की जब्त में 4.43 किलो गांजा
ग्रुप सेंटर ‘CRPF’ में उत्साह के साथ मनाया गया योग दिवस
रन अगेंस्ट ड्रग एब्यूज में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप का शानदार प्रदर्शन