
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- राजधानी की वायु गुणवत्ता दिवाली के बाद से ज्यादा बिगड़ी हुई है। जिस कारण लोगों को आंखों में जलन, सांस लेने में कठिनाई जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते ग्रेप विभाग ने ब्रहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता को लेकर बैठक की। विभाग की इस बैठक में चर्चा के दौरान फैसला लिया गया कि दिल्ली में बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल वाहनों की आवाजाही पर रोक 13 नवंबर तक लागू रहेगी। अधिकारी ने बताया कि स्थिति का बारीकी से विश्लेषण करने के बाद कुछ दिनों में निर्णय लिया जाएगा। राजधानी में बढ़े प्रदूषण के कारण सीएक्यूएम के सुझाव पर दिल्ली सरकार ने ग्रेप लागू कर निर्माण व अन्य प्रतिबंध लगाए थे।





More Stories
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!