नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/–एमसीडी चुनावों का दौर शुरू हो चुका है, पार्टी नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं तक सभी अपनी पार्टियों की जीत सुनिश्चित करने में लगे हैं। एमसीडी चुनावों को मद्देनजर रखते हुए भाजपा ने हर घर संपर्क अभियान को महाअभियान में तब्दील कर दिया है।
गौरतलब है की प्रदेश अध्यक्ष से लेकर मंडल अध्यक्ष और बूथ अध्यक्षों ने लोगों के घर जाकर संपर्क कर निगम चुनाव में भाजपा के लिए समर्थन मांगा। लोगों को झंडे, स्टीकर आदि किए। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि अभियान को समर्थन मिल रहा है। संपर्क अभियान संयोजक और प्रदेश भाजपा के महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने नवीन शाहदरा जिले के सुंदर नगरी और नंद नगरी क्षेत्र में, राष्ट्रीय मंत्री व दिल्ली की सह-प्रभारी डा. अलका गुर्जर ने अमर कालोनी और श्रीनिवासपुरी क्षेत्र में, प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने हौज खास और कोटला मुबारकपुर में, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने मीठापुर में, सांसद रमेश बिधूड़ी ने पालम में, प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति अध्यक्ष आशीष सूद ने जनकपुरी वेस्ट में, प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा ने नवीन शहादरा में, प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल ने साउथ एक्स में जनसंपर्क किया।


More Stories
बादशाहपुर रैली में विकास का संकल्प: मुख्यमंत्री ने दी नई परियोजनाओं की सौगात
हरियाणा की बेटी भावना कौशिक ने रचा इतिहास, असिस्टेंट ट्रेजरी ऑफिसर परीक्षा में हासिल की शानदार रैंक
दिल्ली में वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश: दो चोर और एक रिसीवर गिरफ्तार
23 लाख की लूट के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, हथियार और नकदी बरामद
एक दिन, तीन मैराथन—बहादुरगढ़ के धावकों ने दिखाया दम, हर मंच पर जीते दिल
उत्तर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9 लुटेरे और झपटमार गिरफ्तार