नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गुजरात/भावना शर्मा/-गुजरात के चुनाव जैसे-जैसे समीप आ रहे हैं वैसे-वैसे पार्टियों की चुनाव संबधी तैयारियां भी जोरो पर है। केंद्रीय मंत्री अमितशाह की उपस्थिति में गुजरात में चल रही बैठक में 182 उम्मीदवारों के नाम तय किए गए जिन्हें संसदीय बोर्ड को भेजा गया है। गुजरात भाजपा चुनाव समिति की बैठक में पहले दिन 47 विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों के नाम तय किए गए। पहले दिन की बैठक में अरवल्ली की 3, साबरकांठा की 4, महिसागर की 3, बनासकांठा की 9, सुरेंद्रनगर की 5, पोरबंदर की 2, डांगकी 1, वलसाड की 5, तापी की 2, नर्मदा की 2, मोरबी की 3, राजकोट की 5 और शहर की 3 सीटों के लिए प्रत्याशियों की सूची तैयार की गई।


More Stories
डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मदर्स डे पर की दिल छूने वाली गतिविधि
द्वारका में चल रहा सह-योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर
खेती व किसान के हित में दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला सराहनीय थान सिंह यादव
नाइट रनर दिल्ली 2026 में बीआरजी का दबदबा
उत्तराखंड की यमकेश्वर भूमि बनी दो राज्यों के विकास का साक्षी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों एवं मत्स्य पालकों के साथ किया संवाद