लकड़ी के दरवाजों में छिपाकर की जा रही थी शराब तस्करी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

लकड़ी के दरवाजों में छिपाकर की जा रही थी शराब तस्करी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

–पुलिस ने किया गिरोह का भंडाफोड़ –तस्करी में 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/–बिहार में काफी लंबे समय से शराब बंद है। बावजूद इसके बिहार में शराब की तस्करी हो रही है। लेकिन पुलिस ने भी इन शराब तस्करों पर अपनी नजर बखूबी बनाई हुई है, जिसके चलते बाहरी दिल्ली की नॉर्थ पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने शराब तस्करी के एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो लकड़ी के दरवाजों में शराब छिपाकर बिहार भेज रहा था। पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है और मौके से बरामद सारी शराब भी जब्त कर ली है।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान रोहिणी सेक्टर-25 के रोशन राय और पीतमपुरा के सर्वजीत सिंह के रूप में हुई है। सर्वजीत पहले भी शराब तस्करी के मामले में शामिल रहा है। आरोपियों के पास से शराब के 2112 मिनिएचर बरामद किए गए हैं। आरोपी काफी दिनों से शराब की तस्करी कर रहे थे। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी कितने दिनों से बिहार में शराब की तस्करी कर रहे थे। बाहरी – उत्तरी जिले के पुलिस उपायुक्त देवेश महला ने बताया कि स्पेशल स्टाफ के एएसआइ नरेंद्र को पता लगा था कि दो शराब तस्कर लकड़ी के दरवाजों में शराब छिपाकर बिहार सप्लाई करते हैं। वह टेंपो में पंजाब ब्रांड की शराब की बोतलों को लेकर रोहिणी सेक्टर-25 में आने वाले हैं। पुलिसकर्मियों ने जाल बिछाकर बुधवार को रोहिणी सेक्टर 25 के जनता फ्लैट के पास टेंपो को रोक लिया। टेंपो की तलाशी ली गई तो उसमें से छह लकड़ी के दरवाजे बरामद हुए। दरवाजों की प्लाई को जब खोलकर देखा तो दरवाजों में शराब के 2112 मिनिएचर छिपाकर रखे हुए थे। हर बोतल में 90 एमएल शराब थी। शराब की बोतलों को जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह लंबे समय से बिहार में अवैध शराब की तस्करी कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वे बिहार में कहां पर इसकी आपूर्ति करते थे। बिहार में शराब पर प्रतिबंध लगाया हुआ है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox