स्मार्ट सुविधा से सुसज्जित हुई दिल्ली की परिवहन व्यवस्था

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

स्मार्ट सुविधा से सुसज्जित हुई दिल्ली की परिवहन व्यवस्था

-अब एप से बसों में आसान होगा सफर, वन दिल्ली एप को किया गया अपग्रेड

नई दिल्ली/- दिल्ली की परिवहन व्यवस्था को स्मार्ट सुविधाओं से सुसज्जित करने के लिए दिल्ली सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। दिल्ली सरकार ने बस यात्रियों की सुविधा के लिए वन दिल्ली एप को नए सिरे से अपग्रेड किया है।
इस एप से टिकट और डेली पास खरीदने सहित बसों के पहुंचने का समय, रूट, किराया सहित शिकायत या सुझाव भी दे सकेंगे।
            परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत कहा कि इससे 7340 बसों में एकीकृत सुविधाओं का यात्रियों को फायदा मिलेगा। यह देश के अन्य राज्यों सरकारों की तरफ से दी जाने वाली इस तरह की पहली सुविधा है। एप को बस के बाद ऑटो और मेट्रो से भी जोड़ा जाएगा। इससे एक ही प्लेटफॉर्म पर सभी परिवहन विकल्पों का इस्तेमाल किया जा सकेगा।
             बस यात्रियों की सुविधा के लिए बुधवार को अपग्रेडेड वन दिल्ली एप की शुरुआत हुई। इस एप के जरिये यात्रियों को डीटीसी, क्लस्टर और इलेक्ट्रिक बसों में सफर के लिए ऑनलाइन टिकट खरीद सकेंगे। स्टॉप पर बस कितनी देर में पहुंचने की सूचना मिलने से बस के छूट जाने की चिंता भी नहीं सताएगी।

गंतव्य तक पहुंचने का रास्ता बताएगा
एप ट्रिप प्लानर से यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए बस रूट, बस के पहुंचने के समय और टिकट खरीदने की सुविधा है। अगर किसी स्टॉप से 200 मीटर पैदल चलना है इसकी भी जानकारी मिलेगी। सफर शुरू होने से पहले गंतव्य तक पहुंचने के लिए रास्ते में अगर  दूसरे रूट की बस में सवार होने है तो इस बारे में भी एप बताएगा। इससे दूसरे शहरों से दिल्ली पहुंचने वाले पर्यटकों और आगंतुकों के लिए परिवहन विकल्पों को अपनाने में दिक्कत नहीं आएगी।

परिवहन व्यवस्था को विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम- केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि शिक्षा और स्वास्थ्य के बाद अब दिल्ली के ट्रांसपोर्ट सिस्टम को विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। वन दिल्ली एप के जरिये आप सभी बसों की लाइव ट्रैकिंग, टिकट बुकिंग, डेली पास, फीडबैक, ईवी चार्जर्स से जुड़ी सभी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।

सीएम के विजन को कर रहे साकार- गहलोत

परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विजन को साकार के करने के लिए कदम लगातार आगे बढ़ रहे हैं। दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को सुलभ बनाने के लिए आधुनिक तकनीक को अपनाया जा रहा है। इससे यात्रियों को पैसेंजर इन्फार्मेशन सिस्टम (पीआईएस)के जरिये पल-पल की जानकारी मिलेगी। एप के जरिये मिलने वाली शिकायत और सुझाव पर भी तत्काल कार्रवाई होगी। गहलोत ने बताया कि दिल्ली देश में पहला ऐसा राज्य है जहां लाखों यात्रियों के लिए सभी बसों में सफर के लिए टिकट खरीदने, लाइव ट्रैकिंग और शिकायत या सुझाव देने की सुविधा है। इसे तकनीकी तौर पर अपग्रेड कर आधुनिकतम सुविधाएं मुहैया की गई हैं।

रोज एप से डेढ़ लाख टिकटों की बिक्री

दिल्ली की बसों में रोजाना करीब डेढ़ लाख टिकटों की बिक्री हो रही है। इनमें डेली पास, सामान्य टिकट और पिंक टिकट हैं। सभी बसों के लिए सुविधाओं को एकीकृत करना बेहद मुश्किल था। अब किसी भी बस में सफर करने के लिए एक क्लिक में कई जानकारियां उपलब्ध होंगी।

मेट्रो में सफर के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार

ट्रिप प्लानर के विकल्प के साथ मेट्रो को भी जोड़ा जाएगा। दिल्ली मेट्रो की पहल के बाद यात्रियों को वन दिल्ली एप से सफर करना और आसान हो जाएगा। धीरे धीरे ऑटो, टैक्सी सहित दिल्ली की तमाम परिवहन विकल्पों के लिए वन दिल्ली का इस्तेमाल किया जा सकेगा।

चार्जिंग पॉइंट पर नहीं करना होगा इंतजार

एप पर ईवी चार्जिंग पॉइंट की दूरी और पहुंचने में लगने वाले वक्त की पूरी जानकारी मिलेगी। एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलने वाली जानकारी से यात्रियों को लंबे समय तक इंतजार नहींकरना पड़ेगा। वाहनों को चार्ज करने के दौ

रान भीड़ से नहीं जूझना पड़े इसलिए एडवांस बुकिंग की भी सुविधा भी अगले कुछ दिनों में मुहैया की जाएगी।
           इससे इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा मिलने के साथ ही प्रदूषण में भी कमी आएगी। इस मौके पर मौजूद विकास एवं संवाद आयोग (डीडीसी)के उपाध्यक्ष जस्मिन शाह ने बताया कि दिल्लीवासियों के लिए काफी बड़ा दिन है। तकनीकी अपग्रेडेशन के बाद यह सुविधा बस यात्रियों के लिए शुरू की गई है। इसमें आईआईआईटी दिल्ली, डीटीसी सहित सभी विभागों और एजेंसियों की अहम भूमिका रही है।

मिलेंगी ये सुविधाएं-
-बसों की टिकट पर ऑनलाइन टिकट खरीदने पर 10 प्रतिशत छूट की सुविधा होगी।
-महिला यात्री एप से खरीद सकती हैं निशुल्क पिंक टिकट  
-इलेक्ट्रिक वाहन चार्जर और बैटरी स्वैपिंग स्टेशन का पता लगाना आसान
-दिल्ली में अलग अलग जगहों पर लगाए गए 2200 से अधिक चार्जिंग पॉइंट में से नजदीकी ईवी चार्जिंग पॉइंट की मिलेगी जानकारी  
-चालक, संवाहक, मार्शल, सफाई, ओवरस्पीड या बस क्यू शेल्टर और ईवी चार्जर से संबंधित शिकायतें दी जा सकती है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox