
मानसी शर्मा /- करोलबाग इलाके में सोमवार सुबह सड़क पार कर रही एक युवती को निजी बस ने कुचल दिया । युवती पर बस चढ़ाने के बाद चलाक उसे करीब 10 मिनट घसीटते हुए ले गया । बाद में बस छोड़कर भाग गया । घटना पास लगे कैमरे में कैद हो गई है । मृतका की शिना खत गाजियाबाद ,लोनी की रहने वाली 28 वर्षाय सपना यादव के रूप में हुई है ।
सपना यादव स्वजन के साथ रामेश्वर पार्क ,लोनी, गाजियाबाद में रहती थी। सपना झंडेवालान स्थित एक कंपनी के काल सेंटर में काम करती थी। रोजाना सुबह के समय वह ऑटो में सवार होकर लोनी से शास्त्री पार्क आती थी । इसके बाद यहां से वहां निजी बस से करोल बाग पहुंचती थी ।सोमवार सुबह वह घर से ऑफिस के लिए निकली और करोल बाग पहुंची । बस से उतरने के बाद पैदल की सपना सड़क पर चलने लगी। कुछ दूर आगे एक नीले रंग की बस बीच सड़क पर खड़ी हुई थी । वहां पहुंचकर सपना बस के सामने से सड़क पार करने लगी। इस बीच अचानक चालक ने बस चला दी और बस का एक पहिया सपना के सिर पर चढ़ गया । पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई हो गई । फुटेज देखने से ऐसा लग रहा है कि बस चालक ने जानबूझकर सपना को कुचला है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।





More Stories
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!