विवाहित महिला को इंटरनेट पर दोस्ती करनी पड़ी भारी पहली ही मुलाकात में किया दुष्कर्म

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
July 27, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

विवाहित महिला को इंटरनेट पर दोस्ती करनी पड़ी भारी पहली ही मुलाकात में किया दुष्कर्म

मानसी शर्मा/उत्तरप्रदेश/–उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है जहां एक विवाहित महिला को सोशल मीडिया पर एक युवक से दोस्ती करना भारी पड़ गया है। मथुरा के जमुनापार क्षेत्र की एक विवाहिता को उसी क्षेत्र में रहने वाले एक युवक से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई। फिर दोनों ने एक दूसरे से मुलाकात की। जिसके बाद युवक ने विवाहित महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ बलात्कार किया।

वहीं पीड़िता न्याय के लिए जमुनापार क्षेत्र के SSP ऑफिस पहुंची और आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज करवाया। FIR दर्ज करवाते हुए महिला ने कहा कि, मेरी मुलाकात इंस्टाग्राम के जरिए गांव के रहने वाले एक युवक से हुई। पड़ोसी युवक से इंस्टाग्राम पर ही जान पहचान हुई। फिर पड़ोसी युवक ने मेरा नंबर अपने एक मित्र को दिया। जिसके बाद मेरी बातचीत उस युवक से हुई। बातचीत के बाद युवक ने मुझसे मुलाकात की और मुलाकात के दौरान प्यार का इजहार किया। जिसके बाद युवक ने नशीला पदार्थ खिलाकार उसके साथ दो बार रेप किया।
मथुरा पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
पीड़िता ने एसएसपी हिसार से शिकायत की। मामला मथुरा का होने के कारण युवती शुक्रवार को थाना सदर बाजार पहुंची। यहां पर उसकी तहरीर पर दुष्कर्म और धमकाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल करा लिया गया और 161 के बयान भी दर्ज किए गए हैं। पुलिस कैप्टन के आवास पर गई तो वह मिला नहीं।

वही प्यार, मुलाकात और बलात्कार पर पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने FIR तो दर्ज कर ली है, लेकिन पुलिस अभी क्षेत्र के ही रहने वाले आरोपियों को गिरफ्तार नही कर पाई है। आरोपियों के गिरफ्तार न होने की वजह से पीड़ित महिला काफी परेशान है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox