सब्सिडी विकल्प स्कीम में 5 दिन शेष, अभी भी 24 लाख उपभोक्ता सब्सिडी विकल्प से बाहर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सब्सिडी विकल्प स्कीम में 5 दिन शेष, अभी भी 24 लाख उपभोक्ता सब्सिडी विकल्प से बाहर

-58 लाख घरेलू बिजली उपभोक्ताओं में से 32 लाख से कुछ ज्यादा उपभोक्ताओं ने सब्सिडी के लिए किया आवेदन

नई दिल्ली/- दिल्ली सरकार की नई बिजली सब्सिडी योजना को खत्म होने में 5 पांच दिन शेष बचे हैं। 31 अक्तूबर को सरकार की इस योजना के तहत सब्सिडी के लिए आवेदन करने की तिथि समाप्त हो जाएगी। विशेष बात यह है कि योजना के तहत अभी तक 24 लाख से कुछ अधिक (43 प्रतिशत से अधिक) उपभोक्ताओं को अभी तक बिजली सब्सिडी नहीं मिली है। दिल्ली के 58 लाख उपभोक्ताओं में से अभी तक कुल 32 लाख से कुछ ज्यादा उपभोक्ताओं ने सब्सिडी जारी रखने के लिए आवेदन किया है। दिल्ली सरकार के योजना के अनुसार बिजली उपभोक्ताओं को प्रत्येक वर्ष सब्सिडी के लिए ऑनलाइन या ऑफ लाइन आवेदन करने सब्सिडी जारी रखने के लिए आवेदन करना होगा। योजना के तहत अभी तक बिजली वितरण कंपनी बीवाईपीएल इलाके में 7,96,243 उपभोक्ता, बीआरपीएल इलाके में 14,71,777, टीपीडीडीएल इलाके में 9,35,082 तथा एनडीएमसी इलाके में 10,259 उपभोक्ताओं ने सब्सिडी जारी रखने के लिए आवेदन किया है।
              गौरतलब है कि ऊर्जा विभाग मासिक बिजली खपत मामले में 200 यूनिट तक बिजली खर्च करने पर 100 प्रतिशत की छूट तथा 400 यूनिट पर  50 प्रतिशत की छूट देती है।  दिल्ली सरकार ने घोषणा किया था  कि बिजली पर यह सब्सिडी अब सीधे नहीं मिलेगी,े बल्कि इसके लिए उपभोक्ताओं को ऑनलाइन या ऑफ लाइन सब्सिडी जारी रखने के लिए आवेदन करना होगा। यह आवेदन मोबाइल फोन से और बिजली वितरण कंपनी के कार्यालय में जाकर फार्म भरकर किया जा सकता है। इस सब्सिडी के लिए सरकार ने एक फोन नंबर भी जारी किया था तथा बिजली बिल के साथ आवेदन फार्म भी उपभोक्ताओं को भेजा है।
              बिजली विभाग के सूत्रों के अनुसार 24 अक्टूबर तक लगभग 58 लाख पात्र घरेलू उपभोक्ताओं में से 32 लाख से कुछ अधिक ने विकल्प
सब्सिडी के लिए चुना है। हालांकि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मई में घोषणा की थी कि दिल्ली वालों को चुनाव करना होगा कि वे सब्सिडी चाहते हैं या नहीं। योजना 14 सितंबर को ही शुरू की गई थी। सरकार ने उपभोक्ताओं को 31 अक्टूबर तक का समय दिया है। सरकार ने कहा था कि जो लोग इस तिथि तक ऐसा करने में विफल रहते हैं तो सरकार मान लेगी कि उन्होंने सब्सिडी छोड़ दी है और वे इसके लिए पात्र नहीं होंगे। नवंबर महीने में प्राप्त सभी आवेदनों से उन उपभोक्ताओं को से सब्सिडी का पात्र बनाया जाएगा, जिन्होंने आवेदन किया है। अधिकारियों के अनुसार जुलाई में जब मौसम गर्म होता है तो  एयर-कंडीशनर लगभग बिना रुके चलते हैं इस कारण उपभोक्ता 400 यूनिट से ज्यादा बिजली की खपत करते हैं। जुलाई 2021 में  जुलाई 2021 में 34.1 लाख बिजली उपभोक्ता पूर्ण या आंशिक तौर पर सब्सिडी का लाभ लिया था। अन्य उपभोक्ता सब्सिडी दायरे बाहर थे। े इस तरह से अगर पिछले साल के सब्सिडी लाभार्थियों का डेटा कोई संकेत है, तो अब तक सब्सिडी का विकल्प चुनने वाले उपभोक्ताओं की संख्या कम है।  ऊर्जा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि एक आंकड़े के तहत आदर्श रूप से सब्सिडी योजना के तहत 2 लाख ऐसे उपभोक्ताओं को कवर किया जाना चाहिए क्योंकि वे गरीब तबके से आते हैं, उन्होंने अभी तक इसे नहीं चुना है।
 

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox