रूस ने निभाया दोस्ती धर्म, पीओके व अक्साई चिन को बताया भारत का हिस्सा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

रूस ने निभाया दोस्ती धर्म, पीओके व अक्साई चिन को बताया भारत का हिस्सा

-चीन-पाक की परवाह किये बिना रूस ने शंघाई सहयोग संगठन में पेश किया एससीओ का नक्शा

नई दिल्ली/- रूस व भारत के ऐतिहासिक दोस्ती कई मौकों पर खरी उतरी है। एक बार फिर जब पाकिस्तान व चीन आतंकवाद के समर्थन पर एक सुर में बोल रहे हैं, वहीं, रूस ने एक नक्शा जारी कर इन दोनों देशों की बोलती बंद करने का प्रयास किया है।
             रूसी समाचार एजेंसी स्पुतनिक द्वारा जारी एक नक्शे में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर और अक्साई चिन के साथ अरुणाचल प्रदेश को भारत का हिस्सा बताया गया है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर और  लद्धाख को भी भारत का अभिन्न हिस्सा दर्शाया गया है।


             दरअसल, यह नक्शा रूसी सरकार ने शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों का नक्शा जारी किया है। उससे भारत-रूस की दोस्ती की गहरी जड़ें साफ नजर आ रही हैं। पाकिस्तान और चीन भी एससीओ के सदस्य हैं, उनकी परवाह किए बिना रूस ने यह नक्शा जारी किया है। रूस द्वारा जारी इस नक्शे से विश्व मंच व शंघाई सहयोग संगठन के बीच भारत की स्थिति और मजबूत हुई है। भारत के सरकारी सूत्रों ने कहा है कि एससीओ के संस्थापक सदस्यों में होने के नाते रूस ने नक्शे का सही ढंग से चित्रण कर रिकॉर्ड स्थापित किया है।

चीन ने अपने हिस्से में दिखाए भारत के हिस्से
उधर, चीन ने भी एससीओ के लिए जारी अपने नक्शे में भारत के कुछ इलाकों को अपना बताया है। यह उसकी विस्तारवादी नीति का परिचायक है। पाकिस्तान के लिए भी यह नक्शा एक झटका इसलिए है, क्योंकि कुछ दिनों पूर्व अमेरिकी राजदूत ने  पीओके की यात्रा के दौरान इस इलाके को ’आजाद कश्मीर’ बताया था। वहीं, जर्मनी के विदेश मंत्री ने भी हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर विवाद को सुलझाने में संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता का सुझाव दिया था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox