
नई दिल्ली/- रिटायर्ड अर्द्धसैनिको के लिए मरणोपरांत सलामी सम्मान के प्रावधान वास्ते कॉनफैडरेसन महासचिव रणबीर सिंह द्वारा 4 अप्रैल 2021 को लिखी गई चिट्ठी का यशस्वी प्रधानमंत्री जी द्वारा वेलफेयर एंड रिहिबिलेटसन बोर्ड (वार्ब) गृह मंत्रालय को तुरंत संज्ञान लेने व आवश्यक कार्यवाही हेतू आदेश जारी करने को कहा गया है जिसके एवज में माननीय वार्ब चेयरमैन द्वारा सभी फोर्सेस डायरेक्टर जनरल को आखिरी सलामी सम्मान निर्देश जारी किए जाने हेतू कहा गया।

इससे पहले आईटीबीपी, सीआरपीएफ, एसएसबी द्वारा इस संबंध में एसओपी जारी कर दी गई। गौरतलब है कि शुरुआती तौर पर सबसे पहले बीएसएफ के निवर्तमान डीजी श्री राकेश अस्थाना द्वारा 15 मार्च 2021 को अपने रिटायर्ड सैनिकों को मरणोपरांत आखिरी सलामी सम्मान देने हेतू एसओपी जारी की गई थी। तदोपरान्त 2 नवंबर 2021 को डीजी सीआरपीएफ और अब 4 अक्टूबर 2022 को डीजी सीआईएसएफ द्वारा अपने रिटायर्ड कर्मियों के लिए आखिरी सलामी गार्ड देने हेतू आर्डर जारी कर दिए गए।
जयेंद्र सिंह राणा अध्यक्ष के हवाले से बताया गया कि उपर वाला ना करे कि किसी रिटायर्ड सुरक्षा कर्मी का यमराज द्वारा बुलावा आए लेकिन मेरे यार का जनाजा शान से निकले जिसने ताउम्र देश सुरक्षा में बिता दिए। यह हमारे परिवार के सदस्यों, बेटे बेटियों, रिस्तेदारो व वेलफेयर एसोसिएशन प्रतिनिधियों की जिम्मेदारी बनती है कि किसी भी पुर्व अर्धसैनिक की मृत्यु होने पर अपने विभाग की नजदीकी यूनिट्स/बटालियन हैडक्वार्टर के कंट्रोल रूम या कमांडेंट को समय रहते सुचित किया जाए ताकि सलामी गार्ड समय पर पहुंच कर अपने जांबाज को आखिरी गार्द सम्मान दें सके।





More Stories
ADG डॉ. वी. मुरुगेशन ने हरिद्वार के भगवानपुर में जनता दरबार में सुनीं जनसमस्याएं
देहरादून में किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला समेत चार गिरफ्तार
बहादुरगढ़ में 100 दिन में दिखने लगा मियावाकी जंगल का असर, पौधों की तेजी से बढ़ी लंबाई
दिल्ली के मायापुरी में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर, राहत व बचाव कार्य पूरा
दिल्ली में प्रदूषण पर एक्शन प्लान तैयार, साउथ-वेस्ट और वेस्ट दिल्ली के हॉटस्पॉट्स की पहचान कर सख्त कार्रवाई के निर्देश
दिल्ली के 48 गांवों को मिलेगा ‘शहरी’ दर्जा, अब सुनियोजित विकास का होगा आधार