गोवा में अब बार में शराब पीते लड़खड़ाये तो घर पंहुचायेगी कैब

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गोवा में अब बार में शराब पीते लड़खड़ाये तो घर पंहुचायेगी कैब

-गोवा सरकार ने शराब पीने वालों की चिंता का किया समाधान, बार की जिम्मेदारी की तय

पणजी/- गोवा में शराब पीने वालों की चिंता को दूर करते हुए गोवा सरकार ने उन्हे शराब के नशे टल्ली होने पर सुरक्षित घर पंहुचाने की व्यवस्था की है। इसके लिए सरकार ने बार प्रबंधकों की यह जिम्मेदारी तय की है कि अगर कोई बार में शराब पीकर लड़खड़ाता है तो बार प्रबंधक उसे कैब या टैक्सी से सुरक्षित घर तक पंहुचायेंगे।

इसको लेकर गोवा के परिवहन मंत्री मोविन गोडिन्हो ने कहा है कि यदि बार में मौजूद कोई ग्राहक नशे की हालत में है, तो यह भी बार की जिम्मेदारी है कि वह यह सुनिश्चित करे कि ग्राहक टैक्सी या कैब में सुरक्षित घर लौट आए। मैं इस पर गोवा में बार के साथ संपर्क करूंगा।

दअरसल, परिवहन मंत्री गोडिन्हो ने मंगलवार को 11वें राज्य सड़क सुरक्षा सप्ताह-2022 का उद्घाटन किया। इस दौरान शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामलों पर हुए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, गोवा का परिवहन विभाग एक नया मानदंड पेश करेगा। जहां बार और रेस्तरां में अपने ग्राहकों को शराब पीकर खुद के वाहनों से वापस जाने की अनुमति नहीं मिलेगी, बल्कि उन्हें टैक्सी में भेजा जाएगा। हालांकि, अगर ग्राहक सामान्य है तभी उसे अपने वाहन से घर जाने की अनुमति मिलेगी।

गोडिन्हो ने कहा, सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में वृद्धि के मुख्य कारण अधिक गति, यातायात नियमों की अनदेखी और शराब पीकर गाड़ी चलाना है। मंत्री ने कहा, प्रमुख रेस्तरां और होटलों के पास टैक्सी उपलब्ध कराई जानी चाहिए ताकि नशे में धुत मेहमानों को टैक्सी में बिठाकर घर भेजा जा सके। वे अगले दिन होटल से अपने वाहन वापस ले सकते हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox