रक्तदान कर सेहत और बेहतर बना सकते हैं- अरुणिमा       

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
July 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

रक्तदान कर सेहत और बेहतर बना सकते हैं- अरुणिमा       

-आश्रयनिष्ठा वेलफेयर सोसायटी ने बुजुर्ग महिला को दो यूनिट ब्लड डोनेट कर नई जिन्दगी दी

बिलासपुर/ छत्तीसगढ/- बिलासपुर की सक्रिय समाजसेवी संस्था आश्रयनिष्ठा वेलफेयर सोसायटी ने अपोलो अस्पताल के आईसीयू में खून की कमी से जिन्दगी और मौत से संघर्ष कर रही बुजुर्ग महिला को दो यूनिट ब्लड उपलब्ध कराकर उन्हें नई जिन्दगी दी। संस्था की सचिव अरुणिमा मिश्रा को सूचना मिली कि अपोलो अस्पताल में 75 वर्षीया बुजुर्ग महिला हृदय रोग से पीड़ित हैं और खून की कमी से जीवन से संघर्ष कर रही है। उन्होंने तुरंत दानदाताओं से संपर्क किया। इस बीच आश्रयनिष्ठा वेलफेयर सोसायटी के सक्रिय सदस्य रक्तवीर मयंक तिवारी और जितेंद्र नागदेव ब्लड डोनेट करने को राज़ी हो।

इस अवसर पर संस्था की सचिव अरुणिमा मिश्रा ने वार्ड में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान करने से शरीर में कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता। रक्तदान करके आप अपनी सेहत और बेहतर बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है इससे आप किसी के जीवन को बचा सकते हैं। इसीलिए सभी को रक्तदान अवश्य करना चाहिए। अरुणिमा ने कहा कि हर तीसरे महीने ब्लड डोनेट अवश्य करना चाहिए इससे आयरन की मात्रा ठीक बनी रहती है और डील की बीमारी का खतरा नहीं रहता। इस अवसर पर संस्था की संस्थापिका सचिव अरुणिमा मिश्रा, गोविन्द राय, योगेश मिश्रा, रितिका महोबिया, हिमांशु कश्यप और संस्था के सदस्य उपस्थित थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox