आरएसएस पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, अंग्रेजो की मदद करता था आरएसएस

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आरएसएस पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, अंग्रेजो की मदद करता था आरएसएस

-सावरकर को ब्रिटिश हुकूमत से मिलता रहा वजीफा- राहुल गांधी

बेंगलुरू/- ’भारत जोड़ो यात्रा’ के तहत कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इन दिनों कर्नाटक में घूम रहे हैं। शनिवार को तुमकुरु में उन्होंने मीडिया से बातचीत में भाजपा और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने आरएसएस पर हमला बोलते हुए कहा कि आरएसएस अंग्रेजों की मदद करता था और सावरकर को अंग्रेजों से वजीफा मिल रहा था।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि यह कांग्रेस पार्टी के नेता थे जिन्होंने अंग्रेजों से लड़ाई की, जिन्होंने जेल में कई साल बिताया। महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, वल्लभ भाई पटेल जैसे अनेका नेता रहे उन्होंने अंग्रेजों से लड़ते हुए अपनी जान दे दी। उन्होंने कहा, ’इससे फर्क नहीं पड़ता कि नफरत फैलाने वाले व्यक्ति कौन हैं और किस समुदाय से आते हैं। नफरत और हिंसा फैलाना एक राष्ट्र-विरोधी कार्य है और हम हर उस व्यक्ति के खिलाफ लड़ेगे जो नफरत फैलाएगा।’ साथ ही उन्होने कहा कि ये ऐतिहासिक तथ्य है… स्वतंत्रता संग्राम में कहीं भी भाजपा नहीं दिखेगी।

किसी को रिमोट कंट्रोल से नहीं चलाया जा सकता- राहुल

राहुल गांधी ने इन आशंकाओं को खारिज कर दिया कि गांधी परिवार पार्टी के अगले अध्यक्ष को रिमोट से नियंत्रित कर सकता है। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे दोनों उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरूर कद्दावर और अच्छी समझ रखने वाले व्यक्ति हैं। कुछ लोगों का कहना है कि गांधी परिवार अगले कांग्रेस अध्यक्ष को रिमोट से नियंत्रित कर सकता है। इस बारे में पूछे जाने पर गांधी ने कहा, ’दोनों लोग जो (चुनाव में) उतरे हैं, उनकी एक हैसियत है, एक दृष्टिकोण है और वे कद्दावर व अच्छी समझ रखने वाले व्यक्ति हैं। मुझे नहीं लगता कि उनमें से कोई भी रिमोट कंट्रोल से चलने वाला है। सच कहूं तो ये बातें उन्हें अपमानित करने के लिए कही जा रही हैं।

’’2024 के चुनावों के लिए नहीं है भारत जोड़ो यात्रा’

राहुल गांधी ने कहा कि ’भारत जोड़ो’ यात्रा 2024 के चुनावों के लिए नहीं है। हम भाजपा, आरएसएस की ओर से किए जा रहे देश विभाजन के खिलाफ लोगों को एकजुट करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हम नई शिक्षा नीति का विरोध कर रहे हैं, क्योंकि यह हमारे इतिहास, परंपराओं को विकृत कर रही है। हम विकेंद्रीकृत शिक्षा प्रणाली चाहते हैं। राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरूर की उम्मीदवारी पर कहा कि वे कद्दावर और अच्छी समझ रखने वाले लोग हैं।

इससे पहले मांड्या में राहुल गांधी ने कहा कि अकेले हिंदी को राष्ट्र भाषा बनाने का कोई इरादा नहीं है और कन्नड़ जैसी क्षेत्रीय भाषाओं की पहचान को कोई खतरा नहीं है। राहुल गांधी ने शुक्रवार को कई शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधियों और शिक्षकों के साथ बातचीत में यह बात कही। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री प्रियांक खड़गे ने पत्रकारों को ’भारत जोड़ो यात्रा’ को लेकर आगे की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने कहा, ’राहुल गांधी के साथ कन्नड़ की पहचान को लेकर बातचीत की गई। फिर उन्होंने कहा कि प्रत्येक मातृभाषा अहम है। हम सभी भाषाओं का सम्मान करते हैं। संविधान में सभी को अधिकार प्राप्त है।’

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox