मेघालय के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक से सीबीआई ने दिल्ली में की पूछताछ

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 2, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मेघालय के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक से सीबीआई ने दिल्ली में की पूछताछ

-जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल रहते सत्यपाल मलिक ने 300 करोड़ की रिश्वत की पेशकश के लगाये थे आरोप

नई दिल्ली/- सीबीआई ने मेघालय के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक से दिल्ली के सीबीआई मुख्यालय में पूछताछ की। केंद्रीय जांच एजेंसी ने मलिक से यह पूछताछ उनके उन आरोपों को लेकर की जिसमें उन्होंने दावा किया था कि जब वह जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल थे, तो उन्हें दो फाइलों को क्लियर करने के लिए 300 करोड़ रुपये की रिश्वत की पेशकश की गई थी।

मेघालय समेत कई राज्यों के राज्यपाल रह चुके मलिक पिछले लंबे समय से लगातार सुर्खियों में बने हुए थे। किसान आंदोलन के दौरान दिए गए कई बयानों ने केंद्र सरकार के लिए मुश्किलें पैदा की थीं। उन्होंने दावा किया था कि जब वह जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल थे, तब उन्हें 300 करोड़ रुपये की रिश्वत ऑफर की गई थी। इसके बाद सीबीआई ने इन आरोपों की जांच शुरू कर दी थी।

सूत्रों के अनुसार सीबीआई ने मलिक को दिल्ली स्थित सीबीआई दफ्तर बुलाकर पूरे मामले को लेकर उनसे सवाल-जवाब किये है। पिछले साल 17 अक्टूबर को राजस्थान के एक समारोह में मलिक ने कहा था, ’’दो फाइलें मेरे विचार के लिए आई थीं। सचिवों में से एक ने मुझसे कहा कि अगर मैं इन्हें मंजूरी देता हूं, तो मुझे प्रत्येक के लिए 150 करोड़ मिल सकते हैं। मैंने यह कहते हुए प्रस्ताव को ठुकरा दिया कि मैं कश्मीर में पांच कुर्ता पजामा लाया था और अभी उनके साथ वापस जाऊंगा।’’ इसके बाद उन्होंने कहा था कि मैंने दोनों सौदे रद्द कर दिए। मैं जांच के लिए तैयार हूं.. मैं साफ-सुथरा हूं।

’पीएम को दी थी पूरे मामले की जानकारी’

उन्होंने आगे बताया कि मेरे एक सचिव ने मुझसे कहा था कि मुझे दोनों सौदों में 150 करोड़ मिल सकते हैं, लेकिन मैंने पीएम से समय मांगा और उन्हें घोटाले से अवगत कराया। मैंने उनसे कहा कि वे आपके करीबी विश्वासपात्र होने का दावा करते हैं। मुझे पीएम की सराहना करनी चाहिए क्योंकि उन्होंने मुझे भ्रष्टाचार से समझौता नहीं करने के लिए कहा था। कश्मीर में भ्रष्टाचार व्याप्त था जहां देश के अन्य हिस्सों में 5 प्रतिशत की तुलना में कमीशन 15 प्रतिशत था। लेकिन मुझे खुशी है कि मेरे कार्यकाल में कोई बड़ा भ्रष्टाचार नहीं हुआ।

तीन अक्टूबर को खत्म हुआ मलिक का कार्यकाल

सत्यपाल मलिक इसी महीने रिटायर हुए हैं। उनका कार्यकाल 3 अक्टूबर को समाप्त हो गया और उन्हें कोई कार्यकाल विस्तार नहीं दिया गया। उनकी जगह पर मेघालय के गवर्नर के तौर पर बीडी मिश्रा ने शपथ ली थी। रिटायरमेंट के बाद मलिक ने कहा था कि मैं तो पहले से ही इस्तीफा लेकर घूम रहा हूं, लेकिन अब मैं आजाद हूं। पूर्व राज्यपाल ने कहा कि मैं अब आजाद हूं। कुछ भी कर सकता हूं और जेल तक जा सकता हूं। बुलंदशहर के सेगली गांव में हुए किसान महासम्मेलन में पहुंचे मलिक ने सीधे मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वे मुझ पर हमला करेंगे और सजा देने का प्रयास करेंगे, लेकिन कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox