दिल्ली एयरपोर्ट पर 28 करोड़ की 7 घड़ियों से मचा बवाल, एक घड़ी 27 करोड़ की

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली एयरपोर्ट पर 28 करोड़ की 7 घड़ियों से मचा बवाल, एक घड़ी 27 करोड़ की

-27 करोड़ की घड़ी की क्यों हो रही 60 किलो सोने से तुलना?

नई दिल्ली/- दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार को एक यात्री पहुंचा। उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं तो एयरपोर्ट पर मौजूद कस्टम अधिकारियों ने उससे पूछताछ शुरू कर दी। जांच में सामने आया कि यात्री दुबई से आया है और उसके पास बेशकीमती घड़ियां हैं। यात्री के पास से सात घड़ियां बरामद की गईं। पहले तो यह मामला बहुत ही सामान्य लग रहा था, लेकिन जब घड़ियों की कीमत पता चली तो सभी के होश उड़ गए।
             इनमें से एक घड़ी की कीमत 27 करोड़ रुपये! जी हां…27 करोड़ है। दरअसल, दिल्ली एयरपोर्ट पर गुरुवार को जो घड़ी जब्त की गई, उसकी कीमत 27 करोड़ रुपये ही थी। यानी 60 किलोग्राम सोने से भी कहीं ज्यादा।
             गुरुवार को सामने आए इस मामले ने हर किसी को चौंका दिया है। सभी जानना चाहते हैं कि आखिर इस घड़ी में ऐसा क्या है? यह कौन सी कंपनी की है? घड़ी इतनी खास क्यों है और दिल्ली एयरपोर्ट पर कैसे आई ? आईये जानते है इस घड़ी के बारें मेंः-
              यात्री की तलाशी में बरामद सातों घड़ियों की कुल कीमत 28 करोड़ रुपये थी। ये घड़ियां रोलेक्स, पीगेट और जैकोब एंड कंपनी जैसी कंपनियों की थीं। अधिकारियों ने बताया, यात्री के पास से पांच रोलेक्स, एक जैकोब एंड कंपनी. और एक पीगेट कंपनी की घड़ी मिली। आईजीआई एयरपोर्ट के कस्टम कमिश्नर जुबैर रियाज कामिली ने बताया, इनकी कीमत 60 किलोग्राम सोने की तस्करी के बराबर है। अधिकारियों ने बताया, ये सभी कलाई घड़ियां हैं।  


              अधिकारियों ने बताया, बरामद की गई घड़ियों में एक घड़ी अमेरिकी आभूषण एवं घड़ी निर्माता कंपनी जैकोब एंड कंपनी की है। कस्टम अधिकारियों के मुताबिक, यह घड़ी सोने और हीरे से जड़ी हुई है। यह 54 गुणा 43 एमएम व्हाइट गोल्ड और 18-कैरेट सफेद सोने से बनी है। घड़ी में 76 सफेद हीरे लगे हैं। घड़ी का डायल भी हीरे से जड़ा हुआ है।


          जैकोब एंड कंपनी की हीरे जड़ित घड़ी की कुल कीमत 27 करोड़, नौ लाख, 26 हजार इक्यावन रुपये है। वहीं पीगेट कंपनी की घड़ी 30 लाख, 95 हजार, चार सौ रुपये है। इसके अलावा रोलेक्स की अन्य चार घड़ियां चार करीब-करीब 15-15 लाख रुपये की हैं। तस्कर के पास से एक ब्रेसलेट व आईफोन भी जब्त किया गया है।


            कस्टम अधिकारी जुबैर रियाज ने बताया, आरोपी का दुबई में महंगी घड़ियों का शोरूम है। वह दुबई से दिल्ली एक हाई-प्रोफाइल क्लाइंट को डिलीवरी देने आया था। क्लाइंट गुजरात का रहने वाला है।

आरोपी ने इससे ज्यादा क्लाइंट के बारे में जानकारी देने से इनकार कर दिया है। वहीं कस्टम अधिकारी ने बताया, आरोपी के पास बरामद किए गए सामान के जरूरी दस्तावेज मौजूद नहीं थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox