चरखी दादरी/जयवीर फौगाट/- शुक्रवार को जिला बार एसोसिएशन के प्रधान सुरेन्द्र मैहड़ा की अध्यक्षता में सभी अधिवक्ताओं ने डीआईटीसी के सेवा शुल्कों में की गई बढ़ोतरी को वापिस लेने पर बार एसोसिएशन सहित पूरे जिला वासियों ने खुशी जाहिर की और बार एसोसिएशन ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा करवा कर खुशी जाहिर की।
बार प्रधान सुरेन्द्र मैहड़ा ने बताया कि उपायुक्त श्यामलाल पुनिया के कार्यकाल में जिला सूचना प्रौद्योगिकी सोसायटी ने सेवा शुल्क को 5 गुना बढ़ाकर आमजन पर आर्थिक बोझ डाल दिया था जिससे पूरे जिले के नागरिक परेशान थे। सेवा शुल्कों को वापिस लेने के लिए बार प्रतिनिधिमंडल दो बार उपायुक्त पूनिया से मिला था लेकिन सेवा शुल्कों को वापिस नहीं लिया गया। पिछले सप्ताह बार प्रतिनिधि मण्डल रोहतक रेंज के आयुक्त जगदीप श्योराण व जिला की वर्तमान उपायुक्त प्रीति से मिले और पूर्ण स्थिति से अवगत करवाया जिस पर आयुक्त एवं उपायुक्त ने संज्ञान लेते हुए डीआईटीसी द्वारा बढ़ाए गए सेवा शुल्कों को वापिस लिया जिसके लिए बार प्रतिनिधि मण्डल आयुक्त जगदीश श्योराण व जिला उपायुक्त प्रीति का तहेदिल से पूरे जिले की तरफ से आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के प्रधान सुरेन्द्र मैहड़ा ने कहा कि भविष्य में भी आमजन के साथ यदि कोई समस्या होती है तो बार एसोसिएशन इसी प्रकार आवाज उठाता रहेगा। इस अवसर पर उप-प्रधान कुलदीप सांगवान, सचिव मनजीत श्योराण, सहसचिव मनदीप फौगाट, खजांची सोमवीर चन्देनी व वेदप्रकाश श्योराण, रविंद्र साहू, राजेश गोदारा, सुनील परमार आदि मौजूद थे।


More Stories
BRG के धावक राजेश रघुवंशी ने चंदर नाहन झील ट्रेक सफलतापूर्वक किया पूरा, बढ़ाया बहादुरगढ़ का मान
रन अगेंस्ट ड्रग एब्यूज में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप का शानदार प्रदर्शन
स्विमिंग पूल में योग कर तैराकों ने दिया स्वास्थ्य का संदेश!
विश्व योग दिवस पर निशुल्क मेगा हेल्थ कैंप आयोजित
आरजेएस पीबीएच ने योग, संगीत और पितृ दिवस को बहुत ही सरल और यादगार मनाया
“International Yoga Day” पर डॉ. किरण छिल्लर ने बढ़ाया बहादुरगढ़ का मान!