नई दिल्ली/– दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आज आम आदमी पार्टी का पहला राष्ट्रीय जनप्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित हुआ। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी राक्षसों का वध करने का काम कर रही है। आप के लोग कट्टर ईमानदार हैं। मोहल्ला क्लीनिक की विश्व में चर्चा हो रही है। अमनातुल्लाह खान पर की गई कार्रवाई को लेकर अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अमानतुल्लाह के बाद अब मनीष सिसोदिया और कैलाश गहलोत को भी पकड़ेंगे।
अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि वे भ्रष्टाचार से लड़ने के नाम पर आप को कुचलने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि उन्हें गुजरात चुनाव में हार का डर है। अपनी पार्टी के निर्वाचित प्रतिनिधियों के पहले राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने यह भी आरोप लगाया कि मोदी सरकार उनकी पार्टी के मंत्रियों और नेताओं को भ्रष्टाचार के झूठे मामलों में फंसाने की कोशिश कर रही है क्योंकि भाजपा आप की बढ़ती लोकप्रियता को पचा नहीं पा रही है।
आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने आरोप लगाया कि गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले आप के बढ़ते प्रभाव से भाजपा इतनी बौखला गई है कि प्रधानमंत्री के सलाहकार हिरेन जोशी ने कई टीवी चैनलों के मालिकों और उनके संपादकों को गुजरात में आप पार्टी को कवरेज नहीं देने की चेतावनी दी है, उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी है।
भाजपा ने किया पलटवार
उधर, भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने अरविंद केजरीवाल पर पलटवार करते हुए कहा कि शराब चोर अपने आप को माखन चोर बता रहे हैं। अन्ना हजारे ने सही कहा था कि केजरीवाल को दिमाग चढ़ गया है। दो राज्यों में जीतने के बाद वह खुद को भगवान समझने लगे हैं।


More Stories
पानीपत के एक दिव्यांग बच्चे के लिए खुशखबरी, हरियाणा सरकार देगी बायोनिक कृत्रिम अंग!
”ऑपरेशन मिलाप के तहत द्वारका पुलिस ने तीन लापता बच्चों को सुरक्षित परिवार से मिलाया”
मोबाइल स्नैचिंग और वाहन चोरी करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार
चोरी के मामले में फरार भगोड़ा आरोपी द्वारका पुलिस के हत्थे चढ़ा
ICC वनडे रैंकिंग में चमके रोहित, विराट और शुभमन गिल
सिक्किम में हुए एक सुरंग हादसे ने ली 12 मजदूरों की मौत, 13 अभी भी लापता!