कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर में उहापोह की स्थिति बरकरार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर में उहापोह की स्थिति बरकरार

-गहलोत, खड़गे और अब वासनिक, कौन होगा अगला कांग्रेस अध्यक्ष ?

नई दिल्ली/- कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर होने वाले चुनाव जैसे-जैसे करीब आते जा रहे है वैसे-वैसे कांग्रेस में उथल-पुलथ बढ़ रही है। अभी तक कांग्रेस में राहुल गांधी को लेकर उहापोह की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में अगर राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बनने के लिए तैयार नहीं होते हैं तो अगला अध्यक्ष कौन बनेगा? इस बात पर सभी इस बात का जवाब ढूंढने में लगे हैं।
              भारतीय राजनीति में दिलचस्पी रखने वाले लोग इस सवाल का जवाब ढूंढ रहे हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम रेस में आगे चल रहा था। इस बीच गुरुवार को पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने जेपी अग्रवाल को प्रदेश का प्रभारी बनाकर कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक को उनकी मध्य प्रदेश की जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया है। हालांकि, वासनिक को संगठनात्मक पद पर बरकरार रखा गया था। जिसे लेकर लगता है कि कहीं कांग्रेस मुकुल वासनिक को तो यह जिम्मेदारी सौंपने नही जा रही है। वैसे भी कांग्रेस में कुछ भी हो सकता है। राजनीतिक विशेषज्ञों की माने तो गांधी परिवार को कांग्रेस से ज्यादा अपनी चिंता है। वह ऐसे व्यक्ति को इस पद पर बैठायेंगे जो सदा गांधी परिवार का वफादार रहे। हालांकि यूं तो अनेकों वरिष्ठ कांग्रेसी अभी भी बचे है लेकिन गांधी परिवार को जी-23 के बाद से वरिष्ठों पर कम ही भरोसा रहा है। अब देखना यह है कि गांधी परिवार व कांग्रेसी राहुल गांधी को मना पाते है या नही या फिर कांग्रेस की कमान किसी ओर के हाथ में जाने वाली है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox