नई दिल्ली/- जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम मे बीते रविवार 28 अगस्त को “एकल रन“ का आयोजन राष्ट्रीय खेल दिवस पर किया गया। जिसमे 10 कि मी, 5 कि मी और 1 कि मी फन रन का आयोजन हुआ। दीपक छिल्लर ने बताया कि एशियन चैंपियन डा. सुनिता गोदारा की अगवाही में दौड कराई गई। जिसमे दिल्ली, हरियाणा, यूपी व राजस्थान के करीब 3000 धावकों ने अलग-अलग वर्ग की रन में भाग लिया।

बहादुरगढ रनर्स ग्रुप के 68 धावक ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया
बहादुरगढ रर्नस ग्रुप (बी आर जी ग्रुप)को टीम मोमटो “प्रशंसा का पुरस्कार“ से नवाजा गया 30 प्लस आयु मे अभिताभ दलाल ने पहला, वही महिला 30 प्लस मे सरोज ने पहला स्थान हासिल किया। 40 प्लस आयु में बिमला और नमिता ने 10 कि मी की रन आयु वर्ग मे पहला और दुसरा स्थान हासिल किया। सभी को ईनाम राशी और 60 प्लस आयु वर्ग मे सतीश, नरेश शर्मा, डी पी रावत ने 10 कि मी कि दौङ 70 मिनट से कम समय मे लगा कर युवा पीढी के लिए जोश भर दिया।

बी आर जी ग्रुप के सदस्य शक्ति राणा, मुकेश, नितिन दहिया, धर्मवीर, सुरेश राठी, संदीप, दिशी वशिष्ठ, श्रणम, गुलाब, वीनीत, धर्मेंद्र, कौशल शर्मा, सिल्पी, महक, रितेश, निर्जन, अवनेश, राकेश, कपिल, सम्पत व एन के नारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सभी ने मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि दी और सभी को राष्ट्रीय खेल दिवस की बधाई दी।


More Stories
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 609 अंक उछला
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: दूसरे चरण में भारी मतदान, 3 बजे तक 79% वोटिंग
पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र
गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, कई मंजिलों तक फैली लपटें; इलाके में मचा हड़कंप
गुरुग्राम में नवाचार और उद्यमशीलता का संगम, 200 प्रतिभागियों ने सीखे स्टार्टअप के गुर
उमड़ा आस्था का सैलाब, पहले ही सप्ताह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे