राष्ट्रीय खेल दिवस पर जेएलएन स्टेडियम में किया गया एकल दौड़ का आयोजन, बीआरजी ग्रुप के खिलाड़ी छाये

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जेएलएन स्टेडियम में किया गया एकल दौड़ का आयोजन, बीआरजी ग्रुप के खिलाड़ी छाये

-एकल दौङ मे बहादुरगढ रर्नस ग्रुप ने मारी बाजी, टीम मोमेंटो “प्रशंसा का पुरस्कार“ से किया गया सम्मानित

नई दिल्ली/- जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम मे बीते रविवार 28 अगस्त को “एकल रन“ का आयोजन राष्ट्रीय खेल दिवस पर किया गया। जिसमे 10 कि मी, 5 कि मी और 1 कि मी फन रन का आयोजन हुआ। दीपक छिल्लर ने बताया कि एशियन चैंपियन डा. सुनिता गोदारा की अगवाही में दौड कराई गई। जिसमे दिल्ली, हरियाणा, यूपी व राजस्थान के करीब 3000 धावकों ने अलग-अलग वर्ग की रन में भाग लिया।

बहादुरगढ रनर्स ग्रुप के 68 धावक ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया
बहादुरगढ रर्नस ग्रुप (बी आर जी ग्रुप)को टीम मोमटो “प्रशंसा का पुरस्कार“ से नवाजा गया 30 प्लस आयु मे अभिताभ दलाल ने पहला, वही महिला 30 प्लस मे सरोज ने पहला स्थान हासिल किया। 40 प्लस आयु में बिमला और नमिता ने 10 कि मी की रन आयु वर्ग मे पहला और दुसरा स्थान हासिल किया। सभी को ईनाम राशी और 60 प्लस आयु वर्ग मे सतीश, नरेश शर्मा, डी पी रावत ने 10 कि मी कि दौङ 70 मिनट से कम समय मे लगा कर युवा पीढी के लिए जोश भर दिया।


              बी आर जी ग्रुप के सदस्य शक्ति राणा, मुकेश, नितिन दहिया, धर्मवीर, सुरेश राठी, संदीप, दिशी वशिष्ठ, श्रणम, गुलाब, वीनीत, धर्मेंद्र, कौशल शर्मा, सिल्पी, महक, रितेश, निर्जन, अवनेश, राकेश, कपिल, सम्पत व एन के नारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सभी ने मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि दी और सभी को राष्ट्रीय खेल दिवस की बधाई दी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox