अब नाइट क्लब में मॉडल के साथ थिरकती दिखीं पीएम सना मारिन, एक और वीडियो आया सामने

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अब नाइट क्लब में मॉडल के साथ थिरकती दिखीं पीएम सना मारिन, एक और वीडियो आया सामने

-अपने कारनामों को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई है फिनलैंड की पीएम सना मारिन

फिनलैंड/- पार्टी वीडियो लीक होने के बाद फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मारिन का एक और वीडियो फुटेज सामने आया है जिसमें वह नाइट क्लब में डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो फुटेज में सना मारिन एक मॉडल के साथ डांस फ्लोर पर थिरकती दिख रही हैं। द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, 36 वर्षीय प्रधानमंत्री का नया फुटेज उसी रात का है, जिस रात वह लोकप्रिय फिनिश पॉप स्टार ओलावी उसिविर्ता के साथ डांस करती नजर आई थीं। फिनलैंड की पीएम का ताजा वीडियो और भी ज्यादा धमाकेदार है। विपक्ष पीएम के नये-नये कारनामों को लेकर उन पर लगातार तंज कस रहा है। यहां तक की इससे पहले पीएम सना मारिन का एक वीडियों शराब पीते का सामने आया था जिसपर विपक्ष ने ड्रग्स लेने का आरोप लगाया था।
                इसमें वे एक 33 वर्षीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सबीना सरक्का के साथ कमर से कमर मिलाकर थिरकती नजर आ रही हैं। दोनों एक दूसरे की बाहों में बाहें डालकर व पैर से पैर मिलाकर डांस करती दिख रही हैं। फिनिश पीएम जिस मॉडल के साथ हॉट डांस कर रही हैं वह पूर्व ब्यूटी क्वीन रह चुकी हैं। सरक्का ने 2012 की मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में फिनलैंड का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने फिनलैंड में कई टीवी रियलिटी शो में एक्टिंग भी की है और अब इंस्टाग्राम पर 90,000 फॉलोअर्स के साथ एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं।
                सना मारिन के वीडियो से जनता के बीच बहस शुरू हो गई है कि सर्वोच्च पद पर आसीन व्यक्ति के लिए ऐसा आचरण कितना उपयुक्त है। पहला वीडियो सामने आने के बाद ‘सोशल डेमोक्रेटिक’ पार्टी का नेतृत्व करने वाली मारिन को कई सवालों का सामना करना पड़ा। जैसे, क्या पार्टी में ड्रग थी? शराब थी? वह काम कर रही थीं या गर्मी की छुट्टी पर थीं? क्या प्रधानमंत्री इतने होश में थीं कि किसी आपात स्थिति से निपटने में वह सक्षम थीं?
                मारिन ने कहा कि वह हाल के हफ्तों में पार्टी में शामिल हुईं लेकिन उन्होंने यह बताने से इनकार कर दिया कि वास्तव में यह कहां और कब आयोजित हुई। मारिन ने यह स्वीकार किया कि उन्होंने और उनके दोस्तों ने पार्टी में जश्न मनाया और पार्टी में शराब का इस्तेमाल हुआ लेकिन, उनकी जानकारी में वहां कोई ड्रग्स शामिल नहीं थी। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने ड्रग्स के बारे में अटकलों पर विराम लगाने के लिए ‘ड्रग टेस्ट’ कराया है। जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
               प्रधानमंत्री सना मारिन शादीशुदा हैं और उनकी चार साल की बेटी है। वह अक्सर जोर देकर कहती हैं कि भले ही वह फिनलैंड की सरकार की मुखिया हैं, लेकिन वह अपनी उम्र के किसी अन्य व्यक्ति की तरह ही हैं, जो अपने खाली समय में दोस्तों और परिवार के साथ अच्छा समय बिताना पसंद करती हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox