नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़ / शर्मा -बीजेपी नेता और फेमस टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट का निधन हो गया है. गोवा में सोनाली को हार्ट अटैक आया जिससे उनका निधन हो गया है. वह 42 साल की थीं. बताया जा रहा है कि वह अपने स्टाफ के कुछ सदस्यों के साथ गोवा गई थीं जहां उन्हें बीती रात हार्ट अटैक आया था. सोनाली ने छोटे पर्दे के कई धारावाहिकों में काम किया है. बीजेपी ने सोनाली फोगाट को हिसार जिले की आदमपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था हालांकि वह ये चुनाव हार गईं थी.
सोनाली ने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में एंकरिंग से की थी। वह हिसार दूरदर्शन के लिए एंकरिंग करती थीं। दो साल बाद 2008 में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली। 2019 में भाजपा की टिकट पर आदमपुर से विधानसभा का चुनाव लड़ा था। सोनाली पंजाबी और हरियाणवी फिल्में, म्यूजिक वीडियोज कर चुकी थी। उन्होंने साल 2019 में फिल्म छोरियां छोरों से कम नहीं होती में काम किया था। यह उनकी पहली फिल्म थी। बिग बॉस के दौरान उन्होंने खुलासा किया था कि उनके पति के निधन के बाद बहुत से लोगों ने उनका मानसिक उत्पीड़न करने की कोशिश की थी। उस समय वे काफी अकेली पड़ गई थीं।


More Stories
NDPC मामले में फरार घोषित अपराधी हुआ गिरफ्तार
वृद्धावस्था की गति को धीमा करने में नाड़ीशोधन प्राणायाम प्रभावी- डॉ. रमेश कुमार
“International Yoga Day” पर डॉ. किरण छिल्लर ने बढ़ाया बहादुरगढ़ का मान!
मोहन गार्डन पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा, किया कई मामलों का खुलासा
द्वारका पुलिस की एंटी-बर्गलरी सेल ने हथियार मामले का घोषित अपराधी को किया गिरफ्तार
बिंदापुर पुलिस ने सक्रिय बदमाश को धर दबोचा