दिल्ली/- भारत का नंबर 1 रेस्टोरेन्ट मैनेजमेन्ट प्लेटफॉर्म पेटपूजा जो बिलिंग, इन्वेंटरी, सीआरएम और थर्ड-पार्टी ऑनलाईन ऑर्डरिंग के प्रबन्धन के लिए साधारण एवं पावरफुल पीओएस (पॉइन्ट ऑफ सेल) सॉफ्टवेयर उपललब्ध कराता है, ने देश भर में 5500 से अधिक वेटर कॉलिंग डिवाइसेज़ लगा दी हैं, ऐसे में हाल ही में लॉन्च किए गए इस प्रोडक्ट ने नई उपलब्धि हासिल की है। पेटपूजा इन डिवाइसेज़ का उत्पादन बढ़ाने के लिए पहले से काम कर रहा है, आने वाले समय में कंपनी ने 1000 डिवाइसेज़ प्रति माह लगाने की योजना बनाई है।
वेटर कॉलिंग डिवाइस एक सरल और लागत प्रभावी तकनीक है, जो वेटर की मेहनत को कम करती है, और साथ ही उपभोक्ताओं को भी डाइनिंग का बेजोड़ अनुभव प्रदान करती है। यह छोटी से वायरलैस डिवाइस हर उपभोक्ता की टेबल पर रखी जाती है, पेटपूजा की इस वेटर कॉलिंग डिवाइस की मदद से उपभोक्ता सिर्फ एक बटन दबा कर वेटर को बुला सकते हैं या बिल के लिए रिक्वेस्ट कर सकते हैं या पानी मंगवा सकते हैं। हर बटन के लिए विशेष लाईट होती है, इससे जहां एक ओर डिवाइस स्टाइलिश दिखती है, वहीं दूसरी ओर स्टाफ का काम भी आसान हो जाता है क्योंकि उन्हें आसानी से पता चल जाता है कि उपभोक्ता को क्या चाहिए। जब उपभोक्ता रिक्वेस्ट करता है, तो पेटपूजा के पीओएस और वेटर के ऐप (कैप्टन ऐप) पर एक नोटिफिकेशन एलर्ट जनरेट होता है। यह नोटिफिकेशन वेटर को बताता है कि कौन सी टेबल के उपभोक्ता को क्या चाहिए, इस तरह वे कई कामों को एक साथ आसानी से करे।


More Stories
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी
”दिल्ली के द्वारका स्तिथ यशोभूमि में शुरू हुआ मटेशिया 2026”
तिरंगे के साथ दौड़े 80 धावक, साइकिलिस्टों ने पूरी की 80 किमी राइड
मधु विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस