
गाजियाबाद/यूपी/- यूपी के गाजियाबाद जिला के संजीत हुन को एशियन सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चयनित किया गया है। उनके इस चयन से पूरे क्षेत्र में काफी खुशी का माहौल है। जिसे देखते हुए गिजयाबाद के सांसद पूर्व जनरल एवं सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री भारत सरकार वी के सिंह ने खिलाड़ी संजीत हुन का हौंसला बढ़ाने के लिए उसका स्वागत किया और जीत के लिए अपनी शुभकामनाऐं दीं। गाजियाबाद सॉफ्ट बॉल एसोसिएशन के चेयरमैन संजीव त्यागी एवं महासचिव पंकज सिंह भी उपस्थित रहे। संजीत हुन के इस चयन के लिए पूरे गाजियाबाद जिला सॉफ्टबॉल एसोसिएशन ने भी बधाई दी है।
बता दें कि 3 सितंबर 2022 से 6 सितंबर 2022 तक जापान में एशियन सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भारत की टीम भी भाग ले रही है। गाजियाबाद सॉफ्ट बॉल एसोसिएशन के चेयरमैन संजीव त्यागी एवं महासचिव पंकज सिंह ने कहा बताया कि वह सॉफ्टबॉल खेल और खिलाड़ियों के लिए इसी प्रकार ही कार्य करते रहेंगे। उन्होंने सभी उत्तर प्रदेश के सॉफ्टबॉल खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर सुबोध त्यागी, डॉ शोभित, अरविंद बंसल, विशाल सिंह, बिल्लू यादव पूर्व पार्षद, राहुल चौधरी अध्यक्ष किसान मोर्चा तथा मोहित त्यागी व अन्य अनेको गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।





More Stories
आरटीआई पर लापरवाही पड़ी भारी, दंडात्मक कार्रवाई से बचने नियमों को समझें अधिकारी
प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी: शबरी देखी राम गृह आए। मुनि के बचन समुझि जिय भाए”
राहुल गांधी का मानसिक संतुलन खराब हो गया है, देश से मांफी मांगें : अजय भट्ट, सांसद
सीजेपी नेता अभिजीत दीपके गिरफ्तार, शांति भंग के आरोप में दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस
38 करोड़ के खर्च से हर महीने ₹15 करोड़ बचाएगी दिल्ली पुलिस, 16 जेलों में लगेंगे 840 VC सिस्टम
द्वारका कोर्ट से ट्रायल से बच रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार, एंटी-जेल बेल सेल की टीम को मिली सफलता।