पुलिस ने मोबाइल फोन स्नैचर को किया गिरफ्तार, 6 मोबाइल व एक मोटरसाइकिल बरामद

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पुलिस ने मोबाइल फोन स्नैचर को किया गिरफ्तार, 6 मोबाइल व एक मोटरसाइकिल बरामद

-द्वारका नॉर्थ पुलिस ने कार्यवाही कर पकड़ा, आरोपी पर पहले से 4 स्नेचिंग के मामले दर्ज

नई दिल्ली/- द्वारका नॉर्थ थाना पुलिस टीम ने एक मोबाइल लूटने वाले कुख्यात स्नेचर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से आधा दर्जन मोबाइल और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। इसके ऊपर पहले से चार चोरी और ऑटोलिफ्टिंग के मामले दर्ज हैं।. इसकी गिरफ्तारी से दिल्ली पुलिस ने 3 मामलों का खुलासा करने का दावा किया है।
              डीसीपी द्वारका एम हर्षवर्धन ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान नीरज शर्मा उर्फ वीरु के रूप में हुई है। वह उत्तम नगर बिंदापुर का रहने वाला हैं वह बिंदापुर का घोषित बैड करेक्टर अपराधी भी है। इसकी गिरफ्तारी से द्वारका नॉर्थ, रजौरी गार्डन थानों के 3 मामलों का खुलासा किया गया है। डीसीपी ने बताया कि जिले की पुलिस लगातार इलाके में पेट्रोलिंग कर संदिग्धों की जांच और सूत्रों को सक्रिय कर इलाके के सक्रिय बदमाशों के बारे में जानकारियां एकत्रित करने की कोशिश कर रही है ताकि ऐसे अपराधियों को दबोचा जा सके। इसी क्रम में पुलिस को सूत्रों से पता चला कि एक बदमाश चोरी के मोबाइल बेचने के लिए मोटर साइकिल से आ रहा है। मुखबिर ने बताया कि वह वर्धमान प्लाजा के आस पास आने की सूचना है। दिल्ली पुलिस ने इस पर एक्शन लेते हुए एसीपी मदन लाल मीणा की देखरेख में एसएचओ संजीव कुमार, हेड कॉन्स्टेबल राजूराम आदि की टीम को बनाकर इस अपराधी को पकड़ने के लिए लगा दिया। जैसे ही वह मौके पर पहुंचा पुलिस ने ट्रैप लगा कर वर्धमान प्लाजा सेक्टर 3 के पास से बाइक सवार आरोपी को दबोच लिया। इसके पास से 1 मोबाइल तत्काल बरामद किया, जबकि इसकी निशानदेही पर पुलिस ने 5 और स्नैच किये गए मोबाइल फोन बरामद कर लिए। वहीं जब पुलिस ने उसके पास से पकड़ी गयी बाइक की जांच की तो पता चला कि यह बाइक राजौरी गार्डन थाना इलाके से चोरी की गयी थीं।
                 आरोपी नीरज शर्मा उर्फ वीरु ने बताया कि वह डाबड़ी के अपने सहयोगी आशु के साथ मिल कर मोबाइल फोन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देता था। इस मामले में पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले में जुड़े और लोगों की धर पकड़ में जुट गई है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox