दिल्ली शिवसेना प्रदेश की सभी इकाईयां तत्काल प्रभाव से भंग, मंगतराम मुंडे ने की घोषणा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 10, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली शिवसेना प्रदेश की सभी इकाईयां तत्काल प्रभाव से भंग, मंगतराम मुंडे ने की घोषणा

-जल्द नई कार्यकारिणी का पुनर्गठन कर की जाएगी घोषणा, दिल्ली में पार्टी को निचले स्तर से मजबूत करने के लिए करेंगे प्रयास -युवाओं के साथ हर उम्र, वर्ग व समाज का होगा नई कार्यकारिणी में प्रतिनिधित्व

नई दिल्ली/- शिवसेना दिल्ली की प्रदेश इकाई के नवनियुक्त प्रमुख मंगतराम मुंडे ने नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर कवायद तेज कर दी है। प्रदेश प्रमुख मंगतराम मुंडे ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, दिल्ली की मौजूदा प्रदेश कार्यकारिणी, लोकसभा, विधानसभा, जिला, वार्ड और अन्य स्तर पर अब तक कार्य कर रही सभी ईकाईयों को तत्काल प्रभाव से भंग करने की घोषणा की है।  
             प्रदेश प्रमुख मुंडे ने कहा कि इन सभी ईकाईयों को भंग करने के बाद जल्द ही इनका पुनर्गठन किया जाएगा। दिल्ली में संगठन के तेजी के साथ प्रचार और प्रसार करने के लिए युवाओं के साथ-साथ हर उम्र, वर्ग और समाज के लोगों को प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। उन्होंने शिवसेना के राष्ट्रीय प्रमुख उद्धव ठाकरे के प्रति निष्ठा जताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में पार्टी को नीचले स्तर से मजबूत करने का काम किया जाएगा।
             उन्होंने पार्टी से जुड़े सभी पदाधकिरियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान भी किया है कि राष्ट्रीय प्रमुख के निर्देशों और मार्गदर्शन में संगठन को ग्राउंड लेवल से मजबूत बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दों को जनता के साथ मिलकर उठाना होगा जिससे कि उनके बीच पार्टी और उनके कार्यकर्ताओं का विश्वास कायम हो सके। प्रदेश प्रमुख मुंडे ने आश्वासन दिया कि पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही संगठन का पुनर्गठन करके नई कार्यकारिणी की घोषणा भी की जाएगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox