नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- कोरोना संक्रमण के कारण सुनसान हुए मस्जिद और ईदगाह दो साल बाद एक बार फिर बकरीद के मौके पर गुलजार हो गए। बकरीद की रौनक दिल्ली की जामा मस्जिद में देखते ही बन रही है।

जज्बा-ए-कुर्बानी का त्योहार ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर रविवार को जामा मस्जिद में पूरी अकीदत के साथ नमाज अदा की गई। खुदा की बारगाह में नमाजियों ने मुल्क की तरक्की, अमन-चैन के साथ बरकत और खुशहाली के लिए दुआ की। इस्लाम धर्म का यह दूसरा सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है।

दिल्ली स्थित जामा मस्जिद में नमाज ईद उल अदा करने के बाद बच्चे भी गले मिलकर एक दूसरे को मुबारकबाद देते ये नजर आए। जामा मस्जिद में आज नमाज ईद उल अदा करने के लिए हजारों की संख्या में लोग जुटे। नमाज के बाद सभी ने गले मिलकर एक दूसरे को मुबारकबाद दी।


More Stories
पश्चिम एशिया संकट की गूंज से दलाल स्ट्रीट में हड़कंप
पश्चिम एशिया में बढ़ा टकराव: भारत ने कनाडा से की चर्चा
अमित शाह ने तुष्टिकरण और कर्ज को लेकर राज्य सरकार पर साधा निशाना
पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव पर प्रधानमंत्री की अपील
एक ही दिन चार शहरों में बीआरजी धावकों की दमदार मौजूदगी
दिल्ली में करण औजला के संगीत कार्यक्रम के दौरान हंगामा