अब गोवा में कांग्रेस को लग सकता है तगड़ा झटका! भाजपा में शामिल हो सकते हैं 9 विधायक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अब गोवा में कांग्रेस को लग सकता है तगड़ा झटका! भाजपा में शामिल हो सकते हैं 9 विधायक

-कांग्रेस ने पार्टी के टूट की संभावना को किया खारिज

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गोवा/मानसी शर्मा/- गोवा में विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने से पहले राजनीतिक हलचल नजर आ रही है। दरअसल यहां कांग्रेस विधायकों में टूट की संभावना जताई जा रही है। हालांकि पार्टी ने इस बात को पूरी तरह खारिज किया है। बताया जा रहा है कि भाजपा 8 कांग्रेस विधायकों को तोड़ना चाहती थी लेकिन वह केवल 6 को ही मना पाई। भाजपा को उम्मीद है कि वह 3 और विधायकों को अपनी तरफ ले आएगी। अगर यह सच होता है तो यहां कांग्रेस के पास केवल दो विधायक ही रह जाएंगे।
               गोवा के डेस्क प्रभारी दिनेश गुंडू राव ने इसे अफवाह बताया है। राव ने पार्टी के 11 में से 10 विधायकों के साथ एक होटल में बैठक की थी। बता दें कि गोवा में 2019 में ऐसी सियासी घटना हो चुकी है। यहां कांग्रेस के 10 विधायकों ने अलग गुट बना लिया था और वे भाजपा में शामिल हो गए थे। इस मामले में एक कांग्रेस विधायक ने हिंदुस्तान टाइम्स से कहा, ’प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन यह सवाल है कि सफलता मिलेगी या नहीं।’
              मामले के जानकर लोगों का कहना है कि जिन 6 विधायकों ने दल बदलने का मन बनाया है उनमें पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत, मौजूदा विपक्ष के नेता माकल लोबो, उनकी पत्नी देलिला लोबो, केदार नाइक और राजेश फलदेसाई शामिल हैं। ।प्ब्ब् के ऑब्जर्वर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह बैठक मॉनसून सत्र की रणनीति तय करने के लिए की गई थी। इसका किसी के दल बदलने से कोई लेना देना नहीं है।
              बता दें कि गोवा विधान सभा चुनाव से पहले सभी प्रत्याशियों ने राहुल गांधी के सामने एक एफिडेविट पर साइन किया थे जिसमें उन्होंने इस बात पर सहमति जताई थी कि वे भाजपा में शामिल नहीं होंगे। पणजी के महालक्ष्मी मंदिर में प्रत्याशियों ने शपथ भी ली थी। इसके अलावा होली क्रॉस श्राइन और मस्जिद में भी उम्मीदवारों को शपथ दिलायी गई थी। लोबो ने कहा कि यह जो बैठक अब की गई है, एक सप्ताह पहले ही की जानी थी लेकिन रोव व अन्य समय पर गोवा नहीं पहुंच पाए।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox