दिल्ली में दो साल बाद लौटी बकरीद पर रौनक, लोगों ने अमन-चैन के साथ पढ़ी नमाज

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में दो साल बाद लौटी बकरीद पर रौनक, लोगों ने अमन-चैन के साथ पढ़ी नमाज

-जामा मस्जिद पर हजारों लोगों नमाज में लिया भाग

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- कोरोना संक्रमण के कारण सुनसान हुए मस्जिद और ईदगाह दो साल बाद एक बार फिर बकरीद के मौके पर गुलजार हो गए। बकरीद की रौनक दिल्ली की जामा मस्जिद में देखते ही बन रही है।

जज्बा-ए-कुर्बानी का त्योहार ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर रविवार को जामा मस्जिद में पूरी अकीदत के साथ नमाज अदा की गई। खुदा की बारगाह में नमाजियों ने मुल्क की तरक्की, अमन-चैन के साथ बरकत और खुशहाली के लिए दुआ की। इस्लाम धर्म का यह दूसरा सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है।
             

 दिल्ली स्थित जामा मस्जिद में नमाज ईद उल अदा करने के बाद बच्चे भी गले मिलकर एक दूसरे को मुबारकबाद देते ये नजर आए।  जामा मस्जिद में आज नमाज ईद उल अदा करने के लिए हजारों की संख्या में लोग जुटे। नमाज के बाद सभी ने गले मिलकर एक दूसरे को मुबारकबाद दी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox