नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/मानसी शर्मा /- नजफगढ़ के एसडीएम कार्यालय परिसर में बुधवार को नेहरू युवा केंद्र जिला दक्षिण-पश्चिम व एसडीएम नजफगढ़ ने यू-ट्रस्ट फाउंडेशन व लॉयंस कल्ब के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर का आयोजन केंद्र सरकार के निर्देश पर डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 121वीं जयंती के उपलक्ष्य में किया गया।

हालांकि नेहरू युवा केंद्र देशभर के सभी जिलों में रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहा है। जिसमें नजफगढ़ में जिला दक्षिण-पश्चिम ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर को सफल बनाने के लिए नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

इस अवसर पर करीब 24 युवा व महिला मंडलों ने भाग लिया। वहीं एसडीएम कार्यालय के कर्मचारियों ने भी युवाओं से प्रेरित होकर रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का आयोजन एसडीएम नजफगढ़ विक्रम सिंह, एनवाईके की युवा अधिकारी अंजली चौधरी, लॉयंस कल्ब की चिकित्सा अधिकारी डा. विभूति भटनागर, यू-ट्रस्ट फाउंडेशन के चेयरमैन जसवंत रोहिल्ला, पत्रकार मानसी शर्मा, एनवाईके के लेखा अधिकारी सुरेन्द्र बोकन व सब-रजिस्ट्रार ए एम राव की देखरेख में किया गया।

देश में आज डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 121वीं जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। देश के सच्चे सपूत को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए देशभर में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। नेहरू युवा केंद्र आज रक्तदान की राह पर निकला पूरा देश, सारे जग में भेज दो भारत का संदेश नामक विषय पर इस आयोजन का अग्रणी बना है। वैसे तो देश में 130 करोड़ लोग रहते हैं लेकिन देश की खून की जरूरतों को पूरा करने के लिए कुछ ही लोग आगे आते हैं। इसलिए रक्तदान को महादान कहा गया है। क्योंकि एक बार के रक्तदान से आप तीन जिंदगी बचाते हैं। लेकिन फिर भी देश में रक्तदाताओं की औसत काफी कम है।

अगर हमारे देश में एक प्रतिशत लोग भी रक्तदान करें तो देश में कोई भी व्यक्ति खून की कमी के चलते ना मरे। इस संबंध में नेहरू युवा केंद्र की युवा अधिकारी अंजली चौधरी युवाओं को रक्तदान के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि युवाओं को देश के जवानों व देशवासियों के लिए रक्तदान की आदत बनानी चाहिए। रक्तदान की सफलता आज पूरे देश में युवाओं पर टिकी है। उन्होने इस मौके पर रक्तदान से होने वाले फायदे बताते हुए कहा कि रक्तदान से हाईब्लड प्रेशर से राहत मिलती हैं। टेंशन दूर होती है। इस लिए सभी को रक्तदान जरूर करना चाहिए।
लॉयंस कल्ब की चिकित्सा अधिकारी डा. विभूति भटनागर ने कहा कि रक्तदान करने से कोई कमजोरी नही आती है बल्कि रक्तदान करने के अनेकों फायदे हैं। जब कोई रक्तदान करता है तो उसे एक सर्टिफिकेट व कुछ उपहार दिये जाते है तथा एक कार्ड दिया जाता है जिसके माध्यम से अगर उस व्यक्ति को एक साल तक रक्त की जरूरत है तो वह उसे निशुल्क दिया जाता है। हमारे देश में अभी भी लोग रक्तदान के प्रति जागरूक नही है जिसके लिए हम रक्तदान शिविरों के आयोजन के साथ-साथ जागरूकता अभियान भी चलाते हैं।
इस अवसर पर एनवाईके के लेखा अधिकारी सुरेन्द्र बोकन ने कहा कि देश के सभी 600 जिलों में एनवाईके आज डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 121वीं जयंती के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविरों का आयोजन कर युवा उन्हे अपनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं। हमने भी नजफगढ़ में प्रशासन की मदद से रक्तदान शिविर का आयोजन किया है । जिसमें करीब 24 युवाओं व अधिकारियों ने रक्तदान किया। वहीं रक्तदान करने के बाद दिल्ली पुलिस के अधिकारी नवीन कुमार, एसडीएम कार्यालय के अधिकारी नवीन कुमार, सब-रजिस्ट्रार ए एम राव, सुरेन्द्र बोकन, जसवंत रोहिल्ला, अमन मिश्रा, आरिफ सिद्दकी, अजय कुमार, विंकित, काजल, सुमित, जयवीर सिंह, अभिषेक, दिनेश कुमार, सचिन व नितिन ने अपने अनुभव शेयर किये।
रक्तदान शिविर की सफलता के लिए धनपत सिंह, अंकित, हरगोविंद, विकास, पूजा, प्रिंसी, सुमित, सूरज उपाध्याय, धीरज कुमार झा व आरिफ ने अपना पूरा सहयोग दिया। रक्तदान शिविर के अंत में युवा अधिकारी अंजली चौधरी ने सभी का आभार प्रकट किया।


Very good Shiv kumar ji or Mansi ji