नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/तमिलनाडु/शिव कुमार यादव/- डीएमके सांसद ए राजा अपने बयानों को लेकर अकसर विवादों में रहते हैं। अब उन्होंने एक ऐसा बयान दे दिया है जिसके बाद विपक्ष हमलावर है। एक जनसभा के दौरान उन्होंने तमिलनाडु को भारत से अलग करने की मांग करने की धमकी दे डाली। यह और हैरान करने वाली बात थी कि जब ए राजा इस तरह का बयान दे रहे थे तब मंच पर मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी मौजूद थे।
नमक्कल में स्थानीय निकाय के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजा ने कहा, हम केंद्र से मांग करते हैं कि हमें स्वायत्तता दी जाए। जब तक तमिलनाडु को स्वायत्त प्रदेश नहीं बनाया जाता, हमारी लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा, हमारे वैचारिक नेता पेरियार हमेशा भारत से अलग तमिलनाडु की वकालत करते थे। हालांकि देश की एकता और लोकतंत्र के लिए हम लोगों ने यह मांग छोड़ दी। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से विनती करना चाहता हूं कि हमें अपनी मांग दोहराने के लिए विवश न करें। हमें स्वायत्त राज्य का दर्जा दिया जाए।
ए राजा ने कहा, हम तमिलनाडु की सत्ता में हैं और किसी तरह के अभिमान में आकर यह बात नहीं कह रहे हैं। अब डीएमके ने अलग तमिलनाडु की मांग छोड़कर केवल स्वायत्तता की मांग की है। उस वक्त एमके स्टालिन चुप्पी साधे मंच पर बैठे थे। डीएमके सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार के पास अधिकार ज्यादा हैं और इस वजह से हर मामले में उन्हें उसपर निर्भर रहना पड़ता है। तमिलनाडु जीएसटी में 6.5 प्रतिशत का योगदान देकर भी केवल 2.2 फीसदी ही पाता है।
राजा ने आरोप लगाया कि रोजगार और आर्थिक मामले में भी केंद्र ने उनकी बात नहीं सुनी। उन्होंने कहा, जब तक हम भारत में हैं, तमिल लोगों को न तो आर्थिक विकास हासिल होगा और न ही रोजगार मिल पाएगा। ए राजा के बयान पर भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि डीएमके अलगाववादी रुख अपना रही है। एक ट्वीट में पूनावाला ने कहा, ’केंद्र सरकार या किसी पार्टी का विरोध करना अलग बात है लेकिन आपने तो एक भारत के विचार का ही विरोध करना शुरू कर दिया।’


More Stories
इजरायल का बड़ा दावा — ईरानी मिसाइलों की पहुंच भारत तक
बजट में बड़ा ऐलान, बहादुरगढ़ के ऐतिहासिक औद्योगिक क्षेत्र को ‘सक्षम योजना’ का संरक्षण
दिल्ली में सरेआम चली गोलियां, दो देसी पिस्टल लेकर युवक ने मचाया आतंक
बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर सियासी हलचल तेज, कई नामों पर चल रही चर्चाएं
मोनेस्ट्री मार्केट–लद्दाख बुद्ध विहार के बीच बनेगा आधुनिक फुट ओवर ब्रिज
झरोदा माजरा इलाके से लापता महिला सकुशल बरामद, अपराध शाखा की बड़ी कामयाबी