बिहार में ओवैसी के विधायको को ले उड़े तेजस्वी, 5 में से 4 ने थामा आरजेडी का दामन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बिहार में ओवैसी के विधायको को ले उड़े तेजस्वी, 5 में से 4 ने थामा आरजेडी का दामन

-एआईएमआईएम विधायकों के आने से बिहार विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी बनी आरजेडी, बीजेपी पंहुची दूसरे नंबर पर

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/पटना/शिव कुमार यादव/- बिहार विधानसभा में आरजेडी फिर सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के चार विधायकों के शामिल होने के बाद आरजेडी के कुल एमएलए की संख्या 80 हो गई है। तेजस्वी यादव की मौजूदगी में एआईएमआईएम के चार विधायकों ने बुधवार को आरजेडी की सदस्यता ली। वहीं, बीजेपी फिर से दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। बीजेपी के अभी विधानसभा में 77 विधायक हैं।

बता दें कि 2020 में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद 75 विधायकों के साथ आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। उपचुनाव में एक सीट पर जीत मिलने के बाद आरजेडी के विधायकों की संख्या 76 हो गई। इसी साल मार्च महीने में बीजेपी ने मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) को तोड़कर उसके तीनों विधायकों को अपने खेमे में शामिल कर दिया था। इसके बाद आरजेडी को पीछे छोड़कर बीजेपी 77 विधायकों के साथ बिहार में सबसे बड़ी पार्टी बन गई थी।
               पिछले कुछ दिनों से तेजस्वी यादव आरजेडी को फिर से नंबर वन पार्टी बनाने की कवायद में जुटे थे। इसके लिए वे एआईएमआईएम के नेताओं के संपर्क में थे। तेजस्वी एआईएमआईएम का अपनी पार्टी में विलय करवाना चाहते थे। हालांकि, बिहार में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के पांच में से चार विधायक तो मान गए, लेकिन एक विधायक अख्तरुल ईमान जो एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं आरजेडी में जाने के लिए राजी नहीं हुए।
               जो विधायक एआईएमआईएम छोड़कर आरजेडी में शामिल हुए हैं, उनके नाम शाहनवाज, मोहम्मद अनजर नईमी, मोहम्मद इजहार असफी और सैयद रुकनुद्दीन हैं। इनके आने के बाद आरजेडी के कुल विधायकों की संख्या 80 हो गई है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox