दिल्ली पुलिस व महिला आयोग ने 8 माह के बच्चे बचाया

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली पुलिस व महिला आयोग ने 8 माह के बच्चे बचाया

-पांच लाख में तय किया था बच्चे का सौदा, पूरी रकम नहीं मिलने पर हुआ खुलासा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर आठ माह के एक बच्चे को रेस्क्यू किया है। मासूम जब केवल तीन दिन का था तभी उसके माता-पिता ने पांच लाख रुपये में सौदा तय कर दिया था। बच्चे के बदले उसके मां बाप को पांच लाख रुपये देने की बात हुई थी, जिसमें से 20 हजार रुपये का भुगतान तुरंत कर दिया गया था। शेष राशि बाद में देने का वादा किया गया था. लेकिन सात महीने गुजर जाने के बाद भी जब शेष राशि का भुगतान नहीं हुआ तो बच्चे की मां ने शेष राशि दिलवाने के लिए आयोग से संपर्क किया।
                बच्चे की मां ने 181 महिला हेल्पलाइन पर उसके बच्चे को खरीदने वाली महिला से शेष राशि दिलवाने के लिए आयोग से सहायता मांगी, जिसके बाद इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। आयोग ने मामले को विस्तार से समझने के लिए तुरंत ही अपनी एक टीम उस महिला के पास भेजी. तब पता चला कि बेचे गए बच्चे के माता-पिता के पहले से ही चार बच्चे थे। वह अब संतान नहीं चाहते थे, जिसके कारण महिला गर्भपात कराना चाहती थी। उसकी एक सहेली ने उसे गर्भपात कराने से रोका और बताया कि अगर वह बच्चे को जन्म देती है, तो उस बच्चे को बेचकर उसको पैसे मिल सकते हैं. जिसके बाद उस सहेली ने महिला से बच्चे के लिए पांच लाख रुपये देने का वादा किया। बच्चे के माता पिता इस सौदे को मान गए।
                मामले की पूरी जानकारी प्राप्त करने के बाद आयोग ने थाना मैदान गढ़ी से संपर्क किया। 11 मई को इस मामले में एफआईआर दर्ज करवाई। 11 जून को गुरुग्राम के एक गांव से बेचे गए बच्चे को रेस्क्यू कर लिया गया। दिल्ली पुलिस ने तुरंत ही बच्चे की मां समेत बच्चे की तस्करी और बिक्री के आरोप में आठ लोगों को हिरासत में ले लिया। अब पुलिस बच्चे के पिता को भी गिरफ्तार करने में जुटी है, जोकि मामले के सामने आने के समय से ही फरार है।
               दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने घटना पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि माता-पिता ने अपने ही तीन दिन के बच्चे को बेच दिया। बच्चा अब एक आश्रय गृह में सुरक्षित है। इस मामले में एफआईआर भी दर्ज की गई है और सभी आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। बाल कल्याण समिति को उस बच्चे का उचित और तत्काल पुनर्वास करना चाहिए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox