केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा- आम आदमी पार्टी के पीछे पड़ गये मोदी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा- आम आदमी पार्टी के पीछे पड़ गये मोदी

-सत्येंद्र जैन और उनके करीबी के घर ’खजाना’ मिलने पर किया ट्वीट

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि प्रधानमंत्री उनकी पार्टी और दिल्ली-पंजाब सरकार के पीछे पड़ गए हैं। आम आदमी पार्टी के संयोजक ने कहा कि पीएम मोदी के पास एजेंसियों की ताकत है, लेकिन उनके साथ भगवान हैं। हवाला लेनदेन के आरोपों में गिरफ्तार किए जा चुके दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और उनके करीबी के यहां भारी मात्रा में नकदी और सोने के सिक्कों की बरामदगी के बाद केजरीवाल ने ट्विटर पर यह बात कही है।
                अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ’’इस वक्त प्रधानमंत्री जी पूरी ताकत के साथ आम आदमी पार्टी के पीछे पड़े हैं, खासकर दिल्ली और पंजाब सरकारों के। झूठ पे झूठ, झूठ पे झूठ। आपके पास सारी एजेंसीज की ताकत है, पर भगवान हमारे साथ है।’’आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी सत्येंद्र जैन का बचाव करते हुए कहा है कि उनके घर से कुछ नहीं मिला है। उन्होंने लिखा, ’’सत्येंद्र जैन के घर से कुछ नहीं मिला है। जबरदस्ती सत्येंद्र जैन को फंसाने के लिए किसी भी आदमी को उनका करीबी बता दे रहे हैं। जब सत्येंद्र जैन के घर से कुछ मिला नहीं तो भाजपा बौखला कर कुछ भी आरोप लगा दे रही है। सत्येंद्र के घर से 2 लाख 79 हजार रुपए मिले हैं बस। बाकी सब झूठ है।’’
                मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के दौरान दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन और उनसे जुड़े लोगों के खिलाफ छापेमारी कर 2.85 करोड़ रुपए की नकदी और सोने के 133 सिक्के जब्त किए गए हैं। ईडी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। ईडी ने कहा कि सोमवार को जिन लोगों के खिलाफ छापेमारी की गई, ’’उन्होंने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर से मनी लॉन्ड्रिंग में मंत्री की मदद की।’’ जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा कि ’’बिना ब्योरे वाली’’ नकदी और सोने के सिक्कों को ’’गुप्त’’ स्थान पर रखा गया था।
                दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग ऐक्ट के तहत 30 मई को गिरफ्तार किया गया था और वह 9 जून तक ईडी की हिरासत में हैं। ईडी ने सोमवार को दिल्ली और आसपास के क्षेत्र में एक ज्वेलर समेत सात परिसरों में तलाशी अभियान चलाया था।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox