मूसा पंहुचे राहुल गांधी, सिद्धू मूसेवाला को दी श्रद्धाजंलि

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मूसा पंहुचे राहुल गांधी, सिद्धू मूसेवाला को दी श्रद्धाजंलि

-पिता को गले लगा बंधाया ढांढस

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/चंडीगढ़/शिव कुमार यादव/- कांग्रेस नेता राहुल गांधी सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मिलने मानसा के मूसा गांव पहुंचे। उनके साथ पार्टी प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा समेत सभी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भी पंहुचे। राहुल गांधी ने मूसेवाला की तस्वीर पर फूल अर्पित किए और उनके पिता को गले लगाकर ढांढस बंधाया।

वहीं मानसा जिला बार एसोसिएशन ने सिद्धू मूसेवाला के कातिलों का केस न लड़ने का एलान किया है। हालांकि मूसेवाला का केस बार एसोसिएशन निशुल्क लड़ेगी। एडवोकेट बिमलजीत सिंह, सर्वजीत सिंह वालिया, रनदीप शर्मा, ललित अरोड़ा, सतिंदरपाल सिंह मित्तल, जगतार सिंह और गुरदास सिंह मान का पैनल गठित किया गया है। मंगलवार को श्री अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह भी मूसेवाला के परिवार के साथ दुख प्रगट करने के लिए गांव मूसा पहुंचे।
                इससे पहले मूसेवाला के घर सांत्वना देने के लिए नेताओं का पहुंचना जारी है। सोमवार को राजस्थान कांग्रेस के नेता सचिन पायलट और हरियाणा आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर अपने परिवार सहित मूसेवाला के निवास स्थान पर पहुंचे और मूसेवाला की हत्या की निंदा करते हुए शोकग्रस्त परिवार को ढांढस बंधाया।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox