नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/ नई दिल्ली/ मानसी शर्मा – इतनी बढ़ती गर्मी में आम आदमी की हालत खराब हो रही है। गर्मी के मौसम में ठंडी मलाईदार लस्सी मिल जाए तो इससे अच्छा किया है भला। यह सेहत भी बनाती है और स्वाद में भी जबरदस्त होती है। आमतौर पर दही से तैयार लस्सी या दही से बनी ड्रिंग्स को काफी पसंद किया जाता है। इसे बनाना भी आसान होता है और हर उम्र के लोगों को ये पसंद आती है। कई घरों में गर्मी आते ही रोज लस्सी बनाने और पीने का चलन है। यहां हम आपको ऐसी तीन लस्सी की रेसिपीज बताने जा रहे। ऐसे में अगर आप भी लस्सी के शौकीन हैं और एक्सपेरिमेंट करना पसंद करते हैं तो इन 3 तरह की लस्सी को जरूर घर पर ट्राई कर सकते है।
रोज़ लस्सी- गुलाब का फ्लेवर लस्सी बनाने के लिए 1 कप दही, 1/4 कप ठंडा पानी, 2 चम्मच रोज़ सिरप और चुटकी भर इलाइची पाउडर लें और सभी चीज़ों को एक ब्लेंडिंग जार में डाल कर अच्छे से ब्लेंड कर लें। फिर अब ग्लास में इसे सर्व करें। आप चाहे तो थोड़ा सा रोज़ सिरप उपर से डाल सकते हैं।
पाइन ऐपल लस्सी- इसे बनाने के लिए 1 कप दही, 1/2 कप कटे हुए पाइनऐपल, 1/4 इंच का अदरक का टुकड़ा, 2-3 चम्मच चीनी, चुटकी भर इलाइची पाउडर और चुटकी भर काला नमक लें। अब आप इन सभी चीजों को मिक्सी में अच्छी तरह से ब्लेंड करें। पाइन ऐपल लस्सी बनकर तैयार है।
केसर लस्सी- इसे बनाने के लिए आप को 1 कप दही, 1/4 कप केसर का पानी, 2 चम्मच चीनी, और चुटकी भर इलाइची पाउडर लेना है। सबसे पहले आप गुनगुने पानी में केसर को मिलाकर उसे थोड़ी देर के लिए रख दें। फिर अब एक मिक्सिंग जार में बाकी सभी इंग्रीडिएंट्स मिलाएं और ब्लेंड कर दें। आखिरी में इसमें बर्फ डाले। आपकी लस्सी तैयार है।


More Stories
करारी शिकस्त से पाकिस्तान में हलचल, PCB में बढ़ी खींचतान
किंग खान के पुराने अकाउंट पर हलचल, हैकिंग के बाद सामने आई हैरान करने वाली बात
Bahadurgarh STF की बड़ी कार्रवाई: Rohit Shetty के घर फायरिंग मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार
बहादुरगढ़ में छह स्थानों पर हिंदू सम्मेलन आयोजित, सामाजिक एकता पर दिया जोर
भिवाड़ी फैक्ट्री विस्फोट: धमाके से दहला इलाका, 7 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Delhi Police के 79वें स्थापना दिवस पर बड़ी सौगात, राजधानी की सुरक्षा अब होगी और हाई-टेक