
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- रेजॉइस हेल्थ फाउंडेशन द्वारा श्रीनगर, महिंद्र पार्क, रामलीला मैदान, दिल्ली में अटल स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। रेजॉइस हेल्थ फाउंडेशन के ग्लोबल अध्यक्ष डॉ नवल कुमार वर्मा एवं फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्ष डॉ प्रीति वर्मा ने आयोजन को अंजाम दिया। स्वास्थ्य मेले में करीब 1000 रोगियों के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा उन्हे मुफ्त दवाईयां दी गइ।
स्वास्थ्य मेंले की जानकारी देते हुए अध्यक्ष डॉ नवल कुमार वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में नेहरू होम्योपैथिक हॉस्पिटल से 10 होम्योपैथिक डॉक्टर, सफदरगंज हॉस्पिटल से 2 ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर, तिबिया कॉलेज से 3 आयुर्वेद डॉक्टर, संतोष मेडिकल कॉलेज से दंत चिकित्सक, दिल्ली यूनिवर्सिटी से 25 विद्यार्थियों ने एवं रेजॉइस हेल्थ फाउंडेशन से 15 स्वयंसेवकों ने कैम्प में भाग लिया और अपनी सेवा प्रदान की। डॉ नवल कुमार वर्मा की देखरेख में सभी डॉक्टरों द्वारा 1000 से ज्यादा मरीजों को होम्योपैथिक उपचार एवं दवाइयां, आयुर्वेदिक उपचार एवं दवाइयां, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा बुजुर्गों को जोड़ों के दर्द का उपचार एवं दवाइयां, 50 से ज्यादा महिलाओं को 6 महीने के लिए सेनेटरी नेपकिन पैड एवं सभी मरीजों को सुखा राशन निशुल्क मुहैया कराया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में आए दिल्ली पुलिस के डिप्टी कमिश्नर आर. पी. मीना ने रेजॉइस हेल्थ फाउंडेशन के ग्लोबल अध्यक्ष डॉ नवल कुमार वर्मा, संस्थापक अध्यक्ष डॉ प्रीति वर्मा की प्रशंसा करते हुए उनको और उनकी टीम को साधुवाद एवं धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए डॉ नवल कुमार वर्मा ने वस्त्र ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर त्रिलोक सिंह, लेफ्टिनेंट जनरल संजीव श्रीवास्तव, मातृशक्ति संस्था की संस्थापक अध्यक्ष एवं दिल्ली भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोनिका गुप्ता, सफदरजंग हॉस्पिटल से ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर जुझार सिंह, संतोष मेडिकल कॉलेज से प्रोफेसर परविंदर कौर, तिबिया कॉलेज से डॉक्टर कौशिक महापात्र, होम्योपैथी डॉक्टर राजीव चोपड़ा, आयुर्वेदिक डॉक्टर अक्षय डोगरा, रेजॉइस युथ ग्रुप से रीना वर्मा, मेडिकल किट के सहयोग के लिए रवि सोनी, नेहरू होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं दिल्ली यूनिवर्सिटी से आए स्वयंसेवियों को धन्यवाद दिया।





More Stories
फरीदाबाद: भाखरी कचरा विवाद में नया मोड़, विपुल गोयल के सामने आई कृष्णपाल गुर्जर की योजना, कौन होगी कामयाब?
दिल्ली मेट्रो महा विस्तार: 279 KM में 16 नए रूट बनेंगे, नजफगढ़, मीठापुर-करावल से नरेला-बवाना, रोहिणी तक बढ़ेगी कनेक्टिविटी, DDA मीटिंग में मुहर
वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक, स्कूटी और मोबाइल बरामद; तीन मामले सुलझे
ऋषिकेश निवासी डॉ. राजे नेगी को उत्तराखंड ऑप्टोमेट्रिस्ट एसोसिएशन का मुख्य सलाहकार बनाया गया, पेशेवर नैतिकता और मरीजों की सुरक्षा पर जोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजयुमो बिलासपुर ग्रामीण का जोरदार प्रदर्शन
समृद्धि बाह्य भौतिक जगत की नहीं बल्कि आंतरिक होनी चाहिए