-अवैध निर्माण पर :सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई, तब तक यथास्थिति बनाये रखने के आदेश किये जारी
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली के जहांगीरपुरी में हिंसा के बाद एमसीडी और प्रशासन सख्त हो गया है। यूपी में अपराधियों के घरों पर सीएम योगी की बुल्डोजर चलाने की नीति अब दिल्ली में भी आ गई है। जिसके चलते अब जहागीरपुरी में हनुमान जयंती के दौरान भड़की हिंसा के आरोपियों पर यूपी की तर्ज बुल्डोजर चलाया जा रहा है। हालांकि पूरे देश में इस कार्यवाही पर कई पार्टियों के नेता इसे भाजपा की गुंडई बताकर गरीबो्र्र को उजाड़ने के आरोप लगा रहे हैं। हालांकि इस कार्यवाही पर सुप्रीम कोर्ट के स्थगन आदेश के दो घंटे बाद तक प्रशासन कार्यवाही करता रहा जिसकारण सुप्रीम कोर्ट को इस मामले पर तीन बार दखल देना पड़ा तब जाकर बुल्डोजर शांत हुए और लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि वीरवार को यानी कल सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर विस्तृत रूप से सुनवाई करेगी तब तक के लिए सुप्रीमकोर्ट ने प्रशासन से यथास्थिति बनाये रखने के आदेश दिये हैं।
जहांगीरपुरी में बुधवार को दिल्ली नगर निगम ने अवैध निर्माण गिराने की कार्रवाई शुरू की। एक घंटे के भीतर ही सुप्रीम कोर्ट ने इस ऑपरेशन पर रोक लगा दी। सुप्रीम कोर्ट उस याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया है, जिसमें दंगे के आरोपियों के घर गिराने का विरोध किया गया है। अदालत ने कहा कि कल सुनवाई तक जहांगीरपुरी में यथास्थिति बरकरार रखी जाए। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद जहांगीरपुरी में एमसीडी की कार्रवाई कुछ जगहों पर जारी थी। जब याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट को इस बात की जानकारी दी तो सीजेआर् एनवी रमना ने तुरंत रजिस्ट्रार को आदेश दिया कि एमसीडी दिल्ली पुलिस और मेयर तक हमारा आदेश तुरंत पहुंचाया जाए। सुप्रीम कोर्ट के पहले ऑर्डर के करीब 2 घंटे बाद निगम की कार्रवाई पूरी तरह रोकी गई।
जब ऑपरेशन बुलडोजर को लेकर दिल्ली के स्पेशल पुलिस कमिश्नर दीपेंद्र पाठक से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर म्युनिसिपल कॉरपोरेशन फैसला लेगी। हम यहां पर एमसीडी को सुरक्षा और मदद पहुंचाने के लिए मौजूद हैं।
वहीं, अब इस मामले पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। बीजेपी नेता जीवीएल नरसिंह राव ने एक विवादित ट्वीट किया– ’श्रब्ठ= जिहाद कंट्रोल बोर्ड’। हालांकि, बाद में उन्होंने ट्वीट डिलीट कर दिया। इधर, विपक्षी पार्टियों ने भी बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।

कांग्रेस – ’बुलडोजर से सिर्फ मकान ध्वस्त नहीं हो रहे, आपका-हमारा संविधान ध्वस्त हो रहा है!’ राहुल गांधी ने कहा कि नफरत का बुलडोजर चलाना बंद करो, पावर प्लांट शुरू किया जाए।
एआईएमआईएम – बीजेपी ने गरीबों के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया है। साथ ही उन्होंने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की भूमिका पर भी सवाल उठाए।
आप – देश भर में दंगे हो रहे हैं। जगह-जगह गुंडई और लफंगई हो रही है। ये सभी दंगे भाजपा करवा रही है। हम गारंटी देते हैं, भाजपा भ्फ पर बुलडोजर चला दो, पूरे देश के दंगे रुक जाएंगे।
बीजेपी – कानून के तहत बुलडोजर से अवैध निर्माण हटाए जाने की कार्रवाई की गई। इसे सियासी रंग देना गलत है।
समाजवादी पार्टी – संविधान और सुप्रीम कोर्ट की भावना के विरुद्ध दिल्ली के जहांगीरपुरी में चलाया गया बुलडोजर। गंगा जमुनी तहजीब, अमन, सद्भावना और गरीब की रोटी छीनने का एक और भाजपाई प्रयास है।
टीएमसी – हम लोगों को बांट के नहीं रखते। धर्म, जाति, कर्म के आधार पर अलग नहीं करते। हमारी नजर में सब एक हैं।
जहांगीरपुरी हिंसा के सबसे बड़े अपडेट्-
जहांगीरपुरी हिंसा के आरोपियों को आज फिर दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में पेशी की गई। कोर्ट ने अंसार, सलीम, दिलशाद और गुल्ली की पुलिस कस्टडी 3 दिन तक बढ़ा दी है।
नॉर्थ एमसीडी के मेयर ने अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को सही ठहराया है। उन्होंने कहा कि जो भी एक्शन लिया जा रहा है, वो नियमों के मुताबिक है। सरकारी जमीनों से अतिक्रमण हटाया जा रहा है।
जमात-ए-इस्लामी हिंद के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को जहांगीरपुरी हिंसा के बाद मुस्लिम समुदाय से मुलाकात की। जेआईएच ने हिंसा के लिए दिल्ली पुलिस की ढ़िलाई को वजह बताया है।
दिल्ली पुलिस ने जहांगीरपुरी हिंसा के दौरान एक आरोपी को पिस्टल देने वाले शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इसकी पहचान गुल्ली के रूप में हुई है। इससे पहले हिंसा मामले में गिरफ्तार हुए 5 आरोपियों पर रासुका लगाया गया है। इनमें अंसार, सलीम, सोनू, दिलशाद, आहिर शामिल हैं। अब दंगे में प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के शामिल होने की भी जांच होगी।
दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को ही 5 लोगों को अरेस्ट किया है। ये सभी एक ही परिवार के हैं। इससे पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी सोनू चिकना उर्फ इमाम उर्फ यूनुस ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। सोनू ने बताया कि हनुमान जयंती के दिन मैंने कुशल चौक के पास फायरिंग की थी। पुलिस ने सोनू के पास से एक पिस्टल भी बरामद की है।
जहांगीरपुरी हिंसा मामले में अब तक 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, साथ ही 2 नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है। हिंसा में 8 पुलिसकर्मी और एक नागरिक घायल हो गए थे। 16 अप्रैल को जनुमान जयंती के जुलूस में जामा मस्जिद के पास हुई मामूली बहस ने हिंसा का रूप ले लिया था। देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया और शोभायात्रा में भगदड़ मच गई।
नगर निकाय ने अभियान के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस से 400 कर्मियों को बुलाया गया। दिल्ली के जहांगीरपुरी में अतिक्रमण हटाने से पहले लोगों ने अपना सामान हटाया, इनमें से ज्यादातर लोग कबाड़ का काम करते हैं। भारी सुरक्षा के बीच जहांगीरपुरी इलाके में बुलडोजर की एंट्री हुई। प्रशासन ने 9 बुलडोजर के जरिए बुधवार को कार्रवाई शुरू की।
बुलडोजर ने कई अवैध मकानों को तोड़ दिया। इस बीच एमसीडी के ड्राइवर ने बताया कि सड़कों पर बनी झुग्गियों और दुकानों को हटाया जाना है। बुलडोजर ने कई अवैध मकानों को तोड़ दिया। इस बीच श्रब्ठ के ड्राइवर ने बताया कि सड़कों पर बनी झुग्गियों और दुकानों को हटाया जाना है। सिविल लाइंस, नॉर्थ-वेस्ट जिला जोन चेयरमैन नवीन त्यागी ने कहा -ये लोग अतिक्रमण करते हैं और गुंडागर्दी भी करते हैं। उनमें से कुछ का नाम दंगों में भी है।
कार्रवाई के दौरान लोगों ने कहा कि पिछले 15 साल से दुकान यहीं थी। पहले किसी ने अवैधता का मामला नहीं उठाया, दो समुदायों के बीच हुई हिंसा की घटना के बाद ऐसा हो रहा है। इस बीच जहांगीपुरी में रहने वाले एक शख्स ने दावा किया है कि दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (डीडीए) की ओर से एलॉट की गई दुकान पर भी बुलडोजर चला दिया गया है।


More Stories
टैरिफ तनाव कम होते ही बाजार दौड़ा, निवेशकों को मिला बड़ा फायदा
IDFC फर्स्ट बैंक की चंडीगढ़ शाखा में 590 करोड़ की धोखाधड़ी
ईरान संकट गहराया, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
IND-SA मुकाबले से पहले चयन पर बवाल, अश्विन ने दी खरी-खोटी
सुप्रीम कोर्ट भर्ती 2026 नोटिफिकेशन: योग्यता, वेतन और चयन प्रक्रिया यहां देखें
दो बड़े शहरों में आतंक की साजिश नाकाम, विदेशी कनेक्शन के साथ 8 गिरफ्तार!